Responsive Scrollable Menu

Salman Khan Rakhi Video: सलमान खान ने यीशु महीस की तस्वीर के सामने बंधवाई राखी, फैंस बोले- 'सबसे ज्यादा सेक्लुर इंसान'

Salman Khan Rakhi Video: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने इस साल भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया। सलमान की बहनें अलवीरा खान और अर्पिता खान शर्मा के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से अर्पिता द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो खास तौर पर चर्चा में है, जिसकी वजह सिर्फ भाई-बहन का प्यार नहीं, बल्कि उसके पीछे नजर आ रही एक मशहूर पेंटिंग भी है।

‘द लास्ट सपर’ की पेंटिंग के सामने हुई आरती
रक्षाबंधन के मौके पर अर्पिता खान शर्मा ने सलमान खान की आरती उतारी और इसके बाद उन्हें राखी बांधी। इस दौरान दोनों भाई-बहन बेहद खुश नजर आए। वीडियो में उनके पीछे मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ दिखाई दे रही है। यह लियोनार्डो दा विंची की ऐतिहासिक कलाकृति है, जिसमें जीसस क्राइस्ट अपने शिष्यों के साथ नजर आते हैं। 

फैंस ने की तारीफ
अर्पिता के वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने इसे अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के खूबसूरत मेल के तौर पर देखा।

Comments

एक यूजर ने लिखा कि एक ही फ्रेम में तीन धर्मों की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरे यूजर ने सलमान, अर्पिता और जीसस की तस्वीर को ‘सेक्युलर माहौल’ से जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सलमान और उनकी बहनों का खास रिश्ता
सलमान खान अपने परिवार और खासकर अपनी बहनों के काफी करीब माने जाते हैं। रक्षाबंधन जैसे मौकों पर उनके परिवार की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी सलमान ने अपनी बहनों के साथ त्योहार मनाया और भाई-बहन के इस रिश्ते की झलक फैंस को देखने को मिली।

‘बिग बॉस 20’ में फिर नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी’ के 20वें सीजन को होस्ट करते दिखाई देंगे। शो के सितंबर में प्रीमियर होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। सलमान इन दिनों वामशी पैडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं।
 

Continue reading on the app

Free Rooftop Solar Scheme: बिजली बिल से मिलेगी राहत और घर पर लगेगा सोलर पैनल! बिना जेब ढीली किए ऐसे उठाएं सरकारी योजना का फायदा

Free Rooftop Solar Scheme: दिल्ली सरकार मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही है। खास बात यह है कि सोलर सिस्टम लगाने का शुरुआती पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इससे लोगों को बिना शुरुआती खर्च के सौर ऊर्जा का लाभ मिल सकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday: ऋतिक से पराठे वाला कनेक्शन, लाल रुमाल और 100 का औसत… जानिए गिल की ये खास बातें

शुभमन गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में ही अपनी छाप छोड़ दी थी और फिर टीम इंडिया में आकर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को स्थापित कर दिया. अब वो भारत के सबसे बड़े स्टार बनते जा रहे हैं. Tue, 08 Sep 2026 00:14:16 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed News: जहां था अतीक का कब्जा, वहां अब गरीबों का आशियाना! | 2BHK Flats | CM Yogi| Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:00:23+00:00

CM Yogi Andhra Pradesh Visit: Nellore में CM योगी का तगड़ा भाषण | Swarna Bharat Trust | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers