Responsive Scrollable Menu

Annu Kapoor Video: 'कौन रणबीर कपूर...रणवीर-सिद्धार्थ? मैं नहीं पहचानता' अन्नू कपूर ने दिया ऐसा बयान, छिड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

Annu Kapoor Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक हालिया पॉडकास्ट बातचीत में उन्होंने हिंदी सिनेमा के मौजूदा दौर के कई लोकप्रिय अभिनेताओं को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। अन्नू कपूर ने कहा कि अगर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके सामने आ जाएं, तो वह उन्हें शायद पहचान भी नहीं पाएंगे।

‘सामने आ जाएं तो मुझे पता भी नहीं चलेगा’
भानु पाठक के साथ पॉडकास्ट बातचीत के दौरान अन्नू कपूर से रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में सवाल किया गया। इस पर अन्नू कपूर ने कहा- "ना शकल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं, मेरे सामने आ जाए तो मुझे पता भी नहीं है। वो कौन है, मुझे मालूम भी नहीं है।"

 

रणबीर को जानते हैं, लेकिन काम नहीं देखा
हालांकि, अन्नू कपूर ने बाद में अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह रणबीर कपूर को जानते हैं। कपूर ने कहा, "रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है ना, इसलिए मैं जाना हूं। और बाकी मैंने उनका काम कभी देखा नहीं है। वो कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े रहते हैं, मुझे क्या मालूम।"

तमन्ना भाटिया को 'दूधिया बदन' कहने पर ट्रोल हुए थे अन्नू कपूर
यह पहली बार नहीं है जब अन्नू कपूर अपने किसी बयान के कारण सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और साई पल्लवी को लेकर उनकी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। तमन्ना को लेकर उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा था कि 'वह बेहद आकर्षक, दूधिया बदन' हैं। इस बयान पर उनकी जबरदस्त आलोचना हुई थी।

40 साल से ज्यादा लंबा है फिल्मी सफर
अन्नू कपूर का फिल्मी करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

उनकी चर्चित फिल्मों में ‘मंडी’, ‘चमेली की शादी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘चालबाज’, ‘राम लखन’, ‘डर’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘ऐतराज’, ‘7 खून माफ’, ‘विकी डोनर’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह ‘ड्रीम गर्ल’ फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में ‘उत्तर दा पुत्तर’ में दिखाई दिए थे। यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज हुई थी।

Continue reading on the app

Disha Salian Death Case: 6 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC ने FIR का दिया आदेश

Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में करीब छह साल बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने और मुंबई पुलिस से संबंधित सभी रिकॉर्ड CBI को सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

दिशा सालियान 8 जून 2020 को मुंबई में मृत पाई गई थीं। इसके कुछ ही दिनों बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच कथित संबंध को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।

दिशा सालियान के पिता ने दाखिल की थी याचिका
CBI जांच का यह आदेश दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर आया है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत की जांच में मुंबई पुलिस पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर सवाल उठाए थे कि परिवार की ओर से हत्या के आरोप लगाए जाने के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय केवल Accidental Death Report (ADR) दर्ज की थी।

कोर्ट ने यह भी गौर किया था कि दिशा सालियान की मौत के करीब पांच साल बाद तक उनके परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ADR की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गई थीं।

CBI दर्ज करेगी FIR, वरिष्ठ अधिकारी करेंगे जांच
बुधवार को जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस रंजीतसिंह राजा भोंसले की बेंच ने मामले में CBI जांच का आदेश दिया। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, CBI सबसे पहले दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करेगी और इसके बाद FIR दर्ज कर मामले की जांच करेगी। जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

इसके साथ ही मालवणी पुलिस स्टेशन को दिशा सालियान मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड CBI को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

कोर्ट ने कहा- सबूत के बिना किसी को आरोपी न बनाया जाए
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में एक अहम बात स्पष्ट की है। अदालत ने कहा कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को तब तक आरोपी नहीं माना जाना चाहिए, जब तक जांच अधिकारी को उसके खिलाफ पर्याप्त सामग्री या सबूत न मिल जाए। यानी CBI की जांच के दौरान जिन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत सामने आएंगे, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, बिना सबूत किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया जाएगा।

याचिकाकर्ता के वकील ने क्या कहा?
दिशा सालियान के पिता की ओर से पैरवी कर रहे वकील निलेश ओझा ने कोर्ट के आदेश के बाद कहा कि अदालत ने CBI को दिशा सालियान के पिता का बयान दर्ज करने, FIR दर्ज करने और वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में जांच करने का निर्देश दिया है।

वकील के मुताबिक, यदि CBI जांच के बाद नकारात्मक रिपोर्ट दाखिल करती है, तो याचिकाकर्ता को उस रिपोर्ट पर आपत्ति जताने और प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने का अधिकार रहेगा। इससे पहले वकील ने आरोप लगाया था कि मामले में प्रभावशाली लोगों की कथित संलिप्तता और कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका के कारण जांच प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी दावा किया था कि FIR दर्ज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट और गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस समेत अन्य कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मौत हुई थी। वह एक सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं और कुछ समय तक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर भी रही थीं। दिशा की मौत के कुछ दिनों बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित बांद्रा फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत की जांच को लेकर भी देशभर में काफी चर्चा हुई थी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: ये तो लड़का है, ओए मर्द... पाकिस्तानियों ने भारतीय महिला खिलाड़ी श्रीचरणी को दी भद्दी 'गालियां'

Kranti Goud IND vs PAK: भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को उस वक्त भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े, जब एशिया कप महिला टी-20 टूर्नामेंट में वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हिस्सा थीं और बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहीं थीं. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है. जिसमें आप भी पाकिस्तानी फैंस की बदतमीजी देख सकते हैं. Mon, 7 Sep 2026 20:00:29 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! | DA Hike | Salary Hike | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T14:45:06+00:00

Breaking! भयंकर हादसा: दिल्ली में बिल्डिंग ढहने का खौफनाक सच! 3 गिरफ्तार | Rescue Operation Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T14:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers