Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 2 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो सुबह 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: बुधवार
  • नक्षत्र: भरणी- देर रात 1:43 बजे तक
  • योग: ध्रुव- रात 9:12 बजे तक
  • करण: तैतिल- सुबह 6:13 बजे तक; इसके बाद गर

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:31 बजे से 5:17 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 7:42 बजे से रात 9:15 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:28 बजे से 3:19 बजे तक

राहुकाल

  • राहुकाल: दोपहर 12:20 बजे से 1:54 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 7:37 बजे से 9:11 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 9:24 बजे से 10:14 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:02 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:37 बजे
  • चंद्रोदय: रात 9:50–9:52 बजे के आसपास
  • चंद्रास्त: सुबह 10:43–10:44 बजे के आसपास

आज के व्रत

  • हलषष्ठी व्रत
  • इसे हरछठ, हलछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह व्रत भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

आज का पर्व
हलषष्ठी व्रत-02 सितंबर 2026

आज का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार हलषष्ठी का व्रत संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति भी इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करते हैं। इस दिन कई परंपराओं में गाय के दूध-दही सहित कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित माना जाता है।

आज राहुकाल कब है?: आज बुधवार को भोपाल में राहुकाल दोपहर 12:20 बजे से 1:54 बजे तक रहेगा। 

Continue reading on the app

Gwalior Kissing Car: गर्लफ्रेंड ने 3.5 घंटे में कार पर किए 3,400 Kiss, सड़क पर निकली तो पुलिस ने रोका; ₹5,500 का चालान

Gwalior Kissing Car: ग्वालियर के रहने वाले आदित्य सिकरवार की कार को उनकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक ट्रेंड के तहत नया लुक दिया। कार के बोनट, दरवाजों, डिग्गी और यहां तक कि पिलर्स पर भी लाल लिपस्टिक से Kiss Marks बनाए गए। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद कार की पूरी बॉडी पर लगभग 3400 लिपस्टिक के निशान नजर आ रहे थे।

कार का यह अनोखा लुक सड़क पर निकलते ही लोगों का ध्यान खींचने लगा। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने पुलिस तक पहुंचाई कार
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब वायरल तस्वीर ट्रैफिक पुलिस की नजर में पहुंच गई। पुलिस ने वायरल फोटो में दिखाई दे रही नंबर प्लेट के जरिए कार के मालिक का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने थाटीपुर इलाके में कार को ट्रेस कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, वाहन की मूल बनावट या बाहरी स्वरूप में इस तरह का बदलाव मोटर व्हीकल नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के दायरे में आ सकता है। कार मालिक को मामले के संबंध में बुलाया गया, जहां उन्होंने इस बदलाव को स्वीकार किया।

₹5,500 का चालान और फिर कार की सफाई
वायरल होने की कीमत आखिरकार कार मालिक को चुकानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने ₹5,500 का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही कार पर लगे सभी लिपस्टिक के निशान हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कार साफ कराई।

रील और वायरल ट्रेंड के लिए किया गया था एक्सपेरिमेंट
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चल रहे उस ट्रेंड से जुड़ा था, जिसमें कार की बॉडी को लिपस्टिक से Kiss Marks से ढक दिया जाता है। ग्वालियर में भी इसी तरह का प्रयोग किया गया और देखते ही देखते कार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।

हालांकि, इस घटना ने यह भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर कोई ट्रेंड भले ही मजेदार या आकर्षक नजर आए, लेकिन उसे सार्वजनिक सड़क पर वाहन के साथ अपनाने से पहले नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढे़ं: थाइलैंड जाकर क्लब में नाचे गोविंदा, विदेशी हसीनाओं संग मारे ठुमके

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 6 रन से टूटा दिल

Vaibhav sooryavanshi duleep trophy final runs: ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए. अर्धशतक से सिर्फ 6 रन पहले आउट होकर वैभव एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए. अगर वैभव अर्धशतक ठोक देते तो वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बन जाते. Sun, 6 Sep 2026 11:11:29 +0530

  Videos
See all

11 बजे की 100 खबरें | Flood News Today | Iran War | PM Modi | Swatantra Bhardwaj | Nishu Azad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T05:45:11+00:00

Suvendu Adhikari News | Kangana Ranaut Viral Video | Baba Bageshwar In Kolkata: Fit India में आज #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T05:48:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers