Responsive Scrollable Menu

Relationship Tips: पहली डेट पर इंप्रेशन जमाना है तो सिर्फ लुक्स नहीं, इन 5 बातों का भी रखें ध्यान

Relationship Tips: किसी नए इंसान से पहली बार मिलते वक्त हमारी नजर अक्सर कपड़ों, चेहरे और बातचीत पर जाती है। लेकिन सामने वाला भी आपको सिर्फ आपके लुक्स से नहीं परखता, आपकी बॉडी लैंग्वेज, बात करने का अंदाज, दूसरों के साथ व्यवहार और छोटे- छोटे रिएक्शन भी उसकी नजर में आ सकती हैं। अगर आप पहली बार किसी से मिलने जा रहे हैं, तो इन 5 छोटी बातों पर गौर करना आपके लिए भी काफी दिलचस्प रहेगा।

1. आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं
आप सामने वाले के साथ कितने प्यार से बात कर रहे हैं, यह तो वह देखेगा ही, लेकिन आपकी नजर और व्यवहार आसपास के लोगों के लिए कैसा है, यह भी काफी कुछ बता सकता है।

रेस्टोरेंट के स्टाफ, ड्राइवर या किसी अनजान व्यक्ति से बात करते समय आपका लहजा कैसा रहता है, इससे आपके स्वभाव की झलक मिल सकती है। हर किसी से सम्मान से बात करना आपकी अच्छी परवरिश और सोच का संकेत माना जा सकता है।

2. क्या आप सिर्फ अपनी ही बातें करते रहते हैं?
पहली मुलाकात में अपने बारे में बताना बिल्कुल सामान्य है, लेकिन बातचीत तभी अच्छी लगती है जब दोनों को बोलने का मौका मिले। सामने वाला यह भी देख सकता है कि आप उसकी बात सुनते हैं या नहीं, उससे सवाल पूछते हैं या सिर्फ अपनी कहानी सुनाते रहते हैं। अच्छी बातचीत सिर्फ बोलने से नहीं, ध्यान से सुनने से भी बनती है।

फोन में ज्यादा व्यस्त हैं या सामने वाले में?

3. आप खुद को लेकर कितने सहज हैं
हर कोई पहली मुलाकात में थोड़ा नर्वस हो सकता है। ऐसे में बिल्कुल परफेक्ट दिखने की कोशिश करने के बजाय खुद को सहज रखना ज्यादा बेहतर है। बात करते समय बार-बार खुद को लेकर चिंता करना या जरूरत से ज्यादा दिखावा करना आसानी से नजर आ सकता है।

वहीं, अपनी बात आराम से रखना और छोटी-मोटी असहज स्थिति में भी सामान्य रहना आत्मविश्वास दिखा सकता है।

4. छोटी परेशानी पर आपका रवैया कैसा रहता है?
मान लीजिए मिलने में देर हो गई, खाना उम्मीद के मुताबिक नहीं आया या कोई छोटी परेशानी हो गई। ऐसी स्थिति में आपका रिएक्शन भी सामने वाले का ध्यान खींच सकता है।

क्या आप तुरंत गुस्सा करने लगते हैं या स्थिति को समझकर आराम से संभालने की कोशिश करते हैं? छोटी परेशानियों से निपटने का तरीका किसी के स्वभाव के बारे में शुरुआती संकेत दे सकता है।

5. फोन में ज्यादा व्यस्त हैं या सामने वाले में?
पहली मुलाकात में बार-बार फोन देखना सामने वाले को यह महसूस करा सकता है कि आप बातचीत में पूरी तरह मौजूद नहीं हैं। इसके उलट, सामने वाले की बात ध्यान से सुनना, बातचीत के दौरान उचित नजर मिलाना और उसकी कही बातों पर रिएक्सन देना यह दिखाता है कि आप इस मुलाकात को महत्व दे रहे हैं।

पहली मुलाकात से किसी व्यक्ति के पूरे स्वभाव या रिश्ते के भविष्य का फैसला नहीं किया जा सकता। किसी को समझने के लिए समय और कई परिस्थितियों में उसका व्यवहार देखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  इस जन्माष्टमी पंचामृत से बनाएं अनोखा केक, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Continue reading on the app

Liver Health Tips: लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 आदतें, भूलकर भी न करें ये गलतियां!

Liver Health Tips: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में शामिल है, जो शरीर में पोषक तत्वों के प्रोसेसिंग से लेकर कई जरूरी रासायनिक प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। परेशानी की बात यह है कि लिवर से जुड़ी कई समस्याएं शुरुआती दौर में स्पष्ट लक्षण नहीं देतीं। ऐसे में रोजमर्रा की कुछ आदतें धीरे-धीरे लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं और लंबे समय में नुकसान का कारण बन सकती हैं।

हमारी लाइफस्टाइल में खान-पान, शारीरिक गतिविधि और दवाओं के इस्तेमाल से जुड़ी कई छोटी-छोटी गलतियां शामिल हो सकती हैं। इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। अगर आप लंबे समय तक लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन आदतों पर नजर डालना जरूरी है।

लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं 5 आदतें

जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन
अत्यधिक शराब का सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। लिवर शराब को प्रोसेस करता है, लेकिन लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में शराब लेने से लिवर पर लगातार दबाव पड़ सकता है। इससे फैटी लिवर से लेकर गंभीर लिवर संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए शराब का सेवन जितना कम किया जाए, उतना बेहतर है।

लगातार अनहेल्दी और ज्यादा कैलोरी वाला खाना
बहुत ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड और शुगर से भरपूर भोजन केवल वजन ही नहीं बढ़ाता, बल्कि लिवर की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। खासकर लंबे समय तक ज्यादा कैलोरी का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी फैटी लिवर के जोखिम से जुड़ी हो सकती है। डाइट में सब्जियां, फल, साबुत अनाज और संतुलित भोजन को जगह देना बेहतर विकल्प है।

बिना सलाह के दवाएं लेना
सिरदर्द या छोटी-मोटी परेशानी में खुद से दवा लेना आम आदत हो सकती है, लेकिन कुछ दवाओं का गलत या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर दर्द निवारक दवाओं या सप्लीमेंट्स को डॉक्टर की सलाह के बिना अधिक मात्रा में लेने से बचना चाहिए। दवा की सही खुराक और अवधि का पालन करना जरूरी है।

लंबे समय तक बैठे रहना
शारीरिक गतिविधि की कमी भी लिवर की सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। घंटों लगातार बैठे रहना, व्यायाम न करना और वजन बढ़ना मेटाबॉलिक समस्याओं से जुड़ा हो सकता है, जिनका असर लिवर पर भी पड़ सकता है। रोजाना अपनी क्षमता के अनुसार पैदल चलना या नियमित एक्सरसाइज करना स्वस्थ लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है।

ज्यादा मीठा और शुगरी ड्रिंक्स लेना
सॉफ्ट ड्रिंक, मीठे पैकेज्ड जूस, मिठाइयां और अतिरिक्त चीनी वाली चीजों का अधिक सेवन कैलोरी बढ़ा सकता है। लंबे समय तक ऐसी डाइट वजन और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, जिससे फैटी लिवर का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए पानी को प्राथमिकता दें और मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित रखें।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ वजन बनाए रखना और शराब से दूरी लिवर की सेहत के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके अलावा बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं या हर्बल सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर लगातार थकान, पेट में सूजन, त्वचा या आंखों का पीला पड़ना जैसे असामान्य लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Jaggery Benefits: गुड़ का छोटा सा टुकड़ा देगा सेहत को बड़े फायदे! डाइट में शामिल करने पर मिलेंगे ये लाभ

Paneer Kofta: होटल जैसा पनीर कोफ्ता घर पर बनाएं, ग्रेवी का स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा सीक्रेट रेसिपी!

Continue reading on the app

  Sports

'तीन साल से बात नहीं हुई, उनकी बहुत याद आती है', जेल में बंद इमरान खान को लेकर भावुक हुए वसीम अकरम

wasim akram got emotional over Imran khan health: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने पूर्व कप्तान और दोस्त इमरान खान की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से अलग इमरान को उचित और जरूरी चिकित्सा सुविधा मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए. Wed, 9 Sep 2026 00:23:13 +0530

  Videos
See all

सहारनपुर मस्जिद पर बड़ा LEGAL ACTION! जमीयत का ऐलान- “हाई लेवल के वकील” लड़ेंगे केस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T19:00:05+00:00

France's latest art heist: the hunt for two missing Renoir paintings | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T19:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers