Responsive Scrollable Menu

SBI PO Prelims Result 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी, 12 सितंबर को होगी मुख्य परीक्षा

SBI PO Prelims Result 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आधिकारिक तौर पर 28 अगस्त 2026 को पीओ (Probationary Officer) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ के जरिए अपनी योग्यता और चयन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अब आगामी मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।

रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे आधिकारिक पोर्टल से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Current Openings' पेज पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS (PRELIMINARY EXAMINATION RESULT ANNOUNCED) -ADVERTISEMENT NO: CRPD/PO/2026-27/09" विज्ञापन लिंक का चयन करें।
  • अब "PRELIMINARY EXAMINATION RESULT" लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर चयन सूची की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और Ctrl+F शॉर्टकट का उपयोग करके अपना रोल नंबर आसानी से खोजें।

स्कोरकार्ड पर उपलब्ध विवरण और चयन प्रक्रिया
सफल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी, विषयवार अंक (section-wise marks), कुल प्राप्तांक, क्वालीफाइंग स्टेटस और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक (category-wise cut-off) दर्ज होंगे।

यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा केवल एक क्वालिफाइंग चरण है, जबकि अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को देश भर में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Continue reading on the app

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका; 7 सितंबर तक करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं को अपने क्षेत्र से संबंधित स्थानीय निवासी होने की शर्त पूरी करनी होगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बजाय 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऐसे में 12वीं में अच्छे अंक हासिल करने वाली उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती खास मौका हो सकती है।

12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार महिला होनी चाहिए और संबंधित पद के वार्ड या ग्रामसभा की स्थायी निवासी होने की शर्त पूरी करनी होगी।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और स्थानीय निवास से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा नहीं दी गई है।

UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर Anganwadi Worker (AWW) सेक्शन में जाएं और रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।

इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना न भूलें।

Continue reading on the app

  Sports

महिला एशिया कप के बीच स्मृति मंधाना को मिली बड़ी खुशखबरी

महिला एशिया कप में ताबड़तोड़ रन बरसा रहीं स्मृति मंधाना को बड़ी खुशखबरी मिली है. वो आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 में पहुंच गई हैं. Tue, 08 Sep 2026 16:46:44 +0530

  Videos
See all

Iran Us War News Updates LIVE | 08 Sep 2026 | Trump | Iran Israel War |Iran Us Conflict | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T11:43:01+00:00

Mohsin Raza UP Minority Commission Chairman: मोहसिन रजा बने यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष| CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T11:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers