Responsive Scrollable Menu

duleep trophy: तिलक की शानदार बैंटिंग, निधीश का गेंदबाजी में कमाल; दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा साउथ जोन  

चेन्नई: धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी और एमडी निधीश की घातक गेंदबाजी के दम पर साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां साउथ जोन का सामना ईशान किशन की कप्तानी वाले ईस्ट जोन से होगा।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जोन ने 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आर स्मरण ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 80 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

तिलक ने इस मुकाबले की पहली पारी में भी कमाल किया था। उन्होंने नाबाद 116 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया। बुधवार को लंच से ठीक पहले साउथ ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद नंबर-4 पर उतरे तिलक ने संभलकर बल्लेबाजी की। पहली गेंद पर अबिद मुश्ताक की गेंद पर उनके खिलाफ करीबी एलबीडब्ल्यू अपील भी हुई, लेकिन इसके बाद उन्होंने पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया। स्मरण ने भी तिलक का अच्छा साथ दिया। वह स्ट्राइक रोटेट करते रहे और स्पिनरों को हावी होने का मौका नहीं दिया। काली मिट्टी की सपाट पिच पर बल्लेबाजी आसान थी, जिससे गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली।

हालांकि, नॉर्थ जोन की दूसरी पारी में एमडी निधीश ने मैच का रुख बदल दिया। केरल के इस तेज गेंदबाज ने 56 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10वां पांच विकेट हॉल रहा। उन्होंने बुधवार की सुबह नॉर्थ के शुरुआती तीन विकेट लेकर टीम को दबाव में ला दिया और पूरे मुकाबले में अपनी मजबूत छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें: icc test ranking: कंगारू गेंदबाज ने बुमराह से छीना नंबर वन का ताज, गिल की रैंकिंग भी गिरी

नॉर्थ जोन एक समय 175 रन पर 2 विकेट के साथ मजबूत स्थिति में था। सनत सांगवान ने अर्धशतक लगाकर पारी संभाली, लेकिन निधीश और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने दूसरे सत्र में मैच पलट दिया। नॉर्थ ने 34 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। बाद में अंशुल कंबोज और निशांत सिंधु ने आठवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 100 के पार पहुंचाया।

साउथ की जीत की नींव पहली पारी में ही रख दी गई थी। विद्वथ कावेरप्पा ने 66 रन देकर चार विकेट लिए और नॉर्थ को 195 रन पर समेट दिया। नॉर्थ की ओर से इकबाल ने 76 रन बनाए। जवाब में साउथ ने 312 रन बनाए, जिसमें तिलक के 116 और श्रेयस गोपाल के 87 रन अहम रहे। दूसरी पारी में नॉर्थ 297 रन बना सका और साउथ ने 181 रन का लक्ष्य हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

Continue reading on the app

icc test ranking: कंगारू गेंदबाज ने बुमराह से छीना नंबर वन का ताज, गिल की रैंकिंग भी गिरी

icc test ranking: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में पिछड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है। स्टार्क 872 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इधर, बुमराह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके 853 रेटिंग पॉइंट हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी 861 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। चौथे स्थान पर  841 अकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजी की बात की जाए तो टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें नंबर पर हैं। गिल को 2 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। अब वह 709 अकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।   

कैसे पिछड़े बुमराह? 
जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी के बीच मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। इस वजह से वह रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए। 

ओली रॉबिन्सन की टॉप-5 में एंट्री
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट रैंकिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने 6 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 8 विकेट चटकाने के बाद रॉबिन्सन को लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला और वह 831 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। जुलाई 2023 के बाद यह पहली बार है जब रॉबिन्सन ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-5 में जगह बनाई है।

टॉप-10 से बाहर भी तेज गेंदबाजों का जलवा
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 के बाहर भी कई तेज गेंदबाजों ने बड़ी छलांग लगाई है। श्रीलंका के असिथा फर्नांडो चार पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के जोश टंग ने भी 4 स्थान की बढ़त दर्ज की है और अब वह संयुक्त रूप से 13वें नंबर पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 10 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: mumbai ranji captain: धोनी जैसी क्वॉलिटी, बैटिंग भी शानदार, रणजी में मुंबई को ऐसे मिला 'कूल कप्तान'    

टेस्ट बल्लेबाजी में हैरी ब्रुक का दबदबा बरकरार
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे और इंग्लैंड के जो रूट तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने दो पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में प्रवेश किया है। पाकिस्तान के सऊद शकील 15 स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के सोनल दिनूषा ने 29 पायदान की बड़ी छलांग लगाते हुए 25वां स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत के देवदत्त पडिक्कल 5 स्थान की बढ़त के साथ 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

Bull Attack Viral : जालोर में सांड का खौफ, लोगों में मची दहशत! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:10:34+00:00

Amravati वर्धा में दहशत फैलाने वाली 'पिंकी' पकड़ी गई! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers