Responsive Scrollable Menu

नौकरी छोड़ पीएफ के पैसे से शुरू किया बिजनेस, अब पूर्णिया के मिथलेश ने कई को दिया रोजगार

बहुत से लोग रोजमर्रा के खर्चे संभालने के लिए नौकरी तो कर रहे होते हैं लेकिन, उनके मन में कुछ अपना काम शुरू करने का भी आइडिया चलता रहता है. इनमें से बहुत से लोग एक समय के बाद रिस्क ले लेते हैं और बढ़िया मुकाम भी हासिल करते हैं. हालांकि, कुछ लोग सिर्फ सोचते रहते हैं और नौकरी में रहते हैं. तो यदि आप भी कुछ अपना काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सक्सेस स्टोरी आपको रास्ता दिखा सकती है.

Continue reading on the app

Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, सिल्वर ₹2,887 लुढ़की; जानें 24K गोल्ड का ताजा भाव

Gold Silver Price Today (25 August 2026): रक्षाबंधन से पहले आज, 25 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट यानी Gold 999 का भाव 1,62,344 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कल यानी 24 अगस्त को 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,603 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हिसाब से आज सोने की कीमत में 259 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

वहीं, 22 कैरेट यानी Gold 916 का आज का भाव 1,48,707 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन से पहले सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

IBJA 25 August Gold Rate

चांदी के भाव में भी गिरावट
चांदी की बात करें तो आज Silver 999 का भाव 2,43,446 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि एक दिन पहले यानी 24 अगस्त को चांदी का रेट 2,46,333 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी आज चांदी की कीमत में 2,887 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन के मौके पर चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो आज की गिरावट आपके लिए राहत की खबर हो सकती है।

आइए अब जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। 

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,50,250
मुंबई  1,50,100
कोलकाता 1,50,100
चेन्नई  1,50,100
रायपुर  1,50,100
भोपाल  1,50,150
लखनऊ  1,50,250
अहमदाबाद  1,50,150
जयपुर 

1,50,250

 

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।

2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है।

4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।


ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है।

 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

Why has the UK Government changed its approach to Israel? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:00:22+00:00

Kanpur GST Scam: कानपुर में 100 करोड़ की GST चोरी! फर्जी फर्मों से हुआ बड़ा खेल | Kanpur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers