Nepal Flood Crime: नेपाल में भीषण तबाही के बीच इंसानियत शर्मसार; बहकर आई तिजोरी से 92.68 लाख लूटे, शव से निकाली सोने की बालियां
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के चलते जहां चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है और रेस्क्यू टीमें मलबे से शवों व घायलों को निकालने में जुटी हैं, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने इस त्रासदी को लूट का जरिया बना लिया।
बाढ़ के बहाव में बहकर आई संपत्तियों और मृतकों के शवों से कीमती सामान चुराने की अमानवीय घटनाओं ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग घटनाओं में शामिल 31 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
बाढीले बगाएर ल्याएको सेफ तोडफोड गरी नगद पैसा चोरी गर्ने २९ जना पक्राउ pic.twitter.com/C1WZaqdiWR
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 29, 2026
त्रिशूली नदी में बहकर आई तिजोरी तोड़ी, 29 लोग गिरफ्तार
धादिंग जिले में त्रिशूली नदी के किनारे बाढ़ के पानी में बहकर आई एक व्यावसायिक कैश सेफ को ग्रामीणों के एक समूह ने तोड़ दिया। सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये आपस में बांट लिए गए।
सूचना मिलते ही धादिंग जिला पुलिस ने सघन छापेमारी की और सेफ से नकदी उड़ाने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
नेपाल पुलिस ने कहा- आपदा में संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं
नेपाल पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए साफ किया है कि इस गंभीर संकट के समय में ऐसी अमानवीय और गैर-कानूनी गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे संकट की इस घड़ी में मानवीय संवेदनाएं बनाए रखें और बाढ़ में बहकर आए किसी भी संदिग्ध सामान या शव की सूचना तुरंत सुरक्षाबलों को दें।
राहत कार्यों के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चोरी और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (APF) ने नदी तटों, विस्थापित बस्तियों और खाली पड़े घरों के आसपास गश्त तेज कर दी है। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि कोई भी आपदा की आड़ में आपराधिक वारदातों को अंजाम न दे सके।
WhatsApp का बड़ा सिक्योरिटी अपडेट! अब PIN की जगह सेट करें मजबूत Password
WhatsApp ने अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए Passkeys और Two-Step Verification में बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के मुताबिक, 1 अरब से ज्यादा यूजर्स Passkey का इस्तेमाल कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan






