पूरी सड़क बनी तालाब, पानी में उतरे ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कर दिया कमाल | #TrafficPolice #ViralVideo
पूरी सड़क बनी तालाब, पानी में उतरे ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कर दिया कमाल | #TrafficPolice #ViralVideo आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म बदली:केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार हुए, कांजीवरम और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। 1 सितंबर से नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने भारतीय कपड़ा परंपराओं को एक आधुनिक और समकालीन वार्डरोब में शामिल किया है। इममें केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार किए गए हैं। साथ ही इनमें कांजीवरम, पटोला और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन दिया गया है। इन टीमों को मिली नई यूनिफॉर्म यह नया लुक सिर्फ केबिन क्रू जैसे- एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट्स तक सीमित नहीं है। एयरलाइन ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, एविएशन सिक्योरिटी टीम और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म लागू की है। इसमें सिर्फ सहूलियत ही नहीं, बल्कि कपड़ों के सुंदर और आकर्षक डिजाइन का भी खास ध्यान रखा गया है। महिलाओं और पुरुषों का नया आउटफिट डिजाइन महिला कर्मचारियों की यूनिफॉर्म को कुर्ती स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जिसके साथ मॉडर्न जैकेट, स्कार्फ और पॉकेट स्क्वेयर जोड़े गए हैं। महिलाओं के कपड़े और ग्राउंड स्टाफ की यूनिफॉर्म एयर इंडिया एक्सप्रेस की इन-हाउस डिजाइनर पूजा कृष्णन ने तैयार की है। वहीं, पुरुषों के केबिन क्रू की यूनिफॉर्म को 'ट्रेंट लिमिटेड' के साथ मिलकर बनाया गया है। लाल की जगह 'एक्सप्रेस ब्लू' कलर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी लंबे समय से चली आ रही लाल रंग की पहचान को बदलकर अब 'एक्सप्रेस ब्लू' और 'एक्सप्रेस ऑरेंज' थीम अपनाई है। अचानक हुए इस बदलाव और नीले रंग के नए कॉम्बिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फैब्रिक में केले के रेशों का इस्तेमाल यूनिफॉर्म सिर्फ दिखने में अच्छी नहीं, बल्कि बेहद आरामदायक भी है। इसके लिए कपड़े में बनाना क्रेप फैब्रिक यानी केले के प्राकृतिक रेशों से बना कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह कपड़ा हल्का, हवादार और टिकाऊ होता है। इससे एयरपोर्ट और उड़ानों के दौरान लंबी शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे समय आराम मिलेगा और कपड़ों की फिटिंग भी बनी रहेगी। एयरलाइन की 'टेल्स ऑफ इंडिया' थीम का हिस्सा यह नई यूनिफॉर्म एयर इंडिया एक्सप्रेस की 'टेल्स ऑफ इंडिया' थीम का हिस्सा है। इससे पहले एयरलाइन ने अपने प्लेन के पिछले हिस्से (टेल आर्ट) पर भारतीय कला और संस्कृति की झलक दिखाई थी। अब वही सांस्कृतिक रंग कर्मचारियों की यूनिफॉर्म के जरिए दिखेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak





