Responsive Scrollable Menu

रेप का आरोपी क्रिकेटर टीम से बाहर:फैंस के विरोध के बाद इंग्लिश क्लब का फैसला, बरी हो चुके हैं स्कॉट कुगलेइन

इंग्लिश क्लब हैम्पशायर क्रिकेट ने रेप मामले में बरी ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेइन को नहीं खिलाने का फैसला किया है। फैंस ने न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को काउंटी चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल करने का विरोध किया था। 34 साल के कुगलेइन को वारविकशायर के खिलाफ मैच से पहले हैम्पशायर की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। फैंस के विरोध के बाद क्लब ने फैसला बदला। कई फैंस ने कुगलेइन को टीम में शामिल करने को शर्मनाक और बेहद गलत बताया था। हैम्पशायर ने कहा- कुगलेइन क्लब के लिए नहीं खेलेंगे विरोध के बाद हैम्पशायर ने X पर बयान जारी कर कहा- ‘अपने स्टाफ और समर्थकों की प्रतिक्रियाओं के बाद हैम्पशायर क्रिकेट पुष्टि करता है कि स्कॉट कुगलेइन क्लब के लिए नहीं खेलेंगे। हम अपने फैंस के जुनून को अहमियत देते हैं।’ क्लब ने कहा, ‘अब हमारा ध्यान इस सीजन के काउंटी चैंपियनशिप के बाकी चार मैचों में टीम का समर्थन करने पर है। हम सभी से टीम के साथ एकजुट होने की अपील करते हैं।’ 11 साल पहले कुगलेइन 2 आरोप लगे थे, एक में बरी कुगलेइन पर 2015 में 2 अलग-अलग शिकायतकर्ताओं से जुड़े बलात्कार के जरिए यौन उल्लंघन और हमले के आरोप लगे थे। पहले ट्रायल में जूरी किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी थी, जिसके बाद दूसरे ट्रायल में उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया। बरी होने के बावजूद कुगलेइन को न्यूजीलैंड और घरेलू टीमों में चुने जाने पर पहले भी विरोध हुआ था। 2019 में ईडन पार्क में फैंस ने न्यूजीलैंड की टीम में उनके शामिल किए जाने के विरोध में पोस्टर दिखाए थे। कुगलेइन ने 23 इंटरनेशनल मैच खेले कुगलेइन ने न्यूजीलैंड की ओर से 23 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था। वे 2 वनडे और 18 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। हैम्पशायर डिविजन-1 में आखिरी स्थान पर 2026 काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 की पॉइंट्स टेबल में हैम्पशायर 10वें और आखिरी स्थान पर है। बेन ब्राउन की टीम ने 10 मैचों से 86 पॉइंट हासिल किए हैं। टीम 9वें स्थान पर मौजूद लीसेस्टरशायर से 16 पॉइंट पीछे है, जबकि आठवें स्थान पर मौजूद सरे से 19 पॉइंट दूर है। फिलहाल आठवां स्थान ही सुरक्षित स्थिति है। ---------------------------------------------------------------- काउंटी क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे; टीम से जुड़े भारत के तेज गेंदबाज आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए इंग्लैंड गए हैं। वे वहां पर क्रिकेट क्लब सरे की ओर से काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के 3 मैच खेलेंगे। द हिंदु के अनुसार, आकिब मंगलवार को लंदन पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

मीणा हाईकोर्ट में आदिवासी महोत्सव का महासंगम, आरक्षण पर किरोड़ी की दो टूक, डोटासरा पर भी बरसे

Meena High Court Adivasi Mahotsav: मीणा हाईकोर्ट में आयोजित आदिवासी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक उनकी सांस है, आरक्षण को आंच नहीं आने देंगे. उन्होंने आरक्षण खत्म होने को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का भी जिक्र किया. किरोड़ी ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कांग्रेस शासनकाल को लेकर आरोप लगाए और मंत्री पर आरोप लगाने वालों को जवाब दिया.

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी में कितने पानी में रहे वैभव सूर्यवंशी, शतक न बनने के बाद भी क्यों फायदे का सौदा रहा यह टूर्नामेंट?

vaibhav sooryavanshi in duleep trophy: वैभव सूर्यवंशी के  लिए नुकसानदेह बिल्कुल नहीं, बल्कि भविष्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित हुआ है. 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. गेंदबाजों द्वारा आउट न कर पाने का मतलब है कि उनका डिफेंस और तकनीक मजबूत है उन्हें बस अपने शॉट चयन और मानसिक संयम पर काम करना है यह टूर्नामेंट उनके लिए भविष्य के एक परिपक्व खिलाड़ी के रूप में उभरने का बेहतरीन जरिया बना है. Wed, 9 Sep 2026 17:46:28 +0530

  Videos
See all

पुतिन के भारत दौरे से पहले नोएडा पहुंचा रूसी IL-76 | Russia | Noida | IL-76 | Putin | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:45:38+00:00

Dangal with Sahil Joshi: आंदोलनकारी छात्रों पर गाली, धमकी और नोटिस? UP Police पर गंभीर सवाल | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers