आसिम वक़ार ने थामा कांग्रेस का हाथ, AIMIM छोड़ने की बताई ये वजह, बोले- BJP को हटाना, राहुल गांधी को PM बनाना ही संकल्प
AIMIM के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता रहे आसिम वक़ार ने आज अपनी पार्टी को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया, उन्होंने एआईएमआईएम को भाजपा की सहयोगी पार्टी कहा और पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई, उन्होंने कहा मेरा मकसद भाजपा को हटाना है जो वहां रहकर मुझे संभव नहीं लग रहा था क्योंकि केवल कांग्रेस है जो भाजपा से लड़ रही है, इसलिए मैंने कांग्रेस ज्वाइन की है, मैं यहाँ पद के लिए, विधायक, सांसद का टिकट लेने नहीं आया हूँ मेरा मकसद देश से भाजपा को हटाना, कांग्रेस की सरकार लाना और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।
कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में आज एआईएमआईएम के नेता आसिम वक़ार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम , उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद थे, प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने आसिम वक़ार को कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी।
AIMIM पर लगाये BJP का सहयोग करने के आरोप
मीडिया से बात करते हुए आसिम वक़ार ने कहा भारत में जो लोग भारत से प्यार करते हैं उन सभी का एक मकसद है कि देश विरोधी भाजपा सरकार को हटाया जाये और देश में एक सेकुलर और जनहित की सरकार बनाई जाए लेकिन मुझे इतने दिन एमआईएम में रहने के बाद ये लगा कि हम जुबान से तो कहते हैं कि भाजपा को हटाना है लेकिन जब जमीन पर लड़ते हैं तो भाजपा से नहीं लड़ते।
आसिम वक़ार ने कांग्रेस ज्वाइन करने का बताया मकसद
उन्होंने कहा मैंने देखा कि हम कांग्रेस से लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी से लड़ रहे हैं , हर उस पार्टी से लड़ रहे हैं जो भाजपा को हटाना चाहता है तो मुझे लगा कि हम पूरे विपक्ष से लड़ेंगे और उसे आगे नहीं आने देंगे तो हम मदद किसकी कर रहे हैं स्पष्ट है भारतीय जनता पार्टी की, लेकिन देश भाजपा की इस सरकार को हटाना चाहता है, उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस अकेली पार्टी है जो भाजपा से लड़ रही है इसलिए मैंने कांग्रेस ज्वाइन की है, मेरा मकसद भाजपा सरकार को हटाना और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
इमरान प्रतापगढ़ी और अजय राय बोले एक आज मजबूत साथी जुड़ा है
आसिम वक़ार को जॉइनिंग पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने स्वागत करते हुए कहा आज राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ के कारवां में एक साथी हमारे साथ जुड़े हैं। इससे हमारा परिवार आज और मजबूत हुआ है। मैं हमेशा से BJP की विचारधारा और उनकी मदद करने वाले अघोषित साथियों से लड़ता रहा हूं, इसलिए आने वाले समय में कई और साथी पार्टी से जुड़ेंगे। अजय राय ने कहा आज कांग्रेस पार्टी में आसिम वक़ार जैसे एक मजबूत व्यक्ति की ज्वाइनिंग हुई है। इन्होंने हमेशा अपनी वाकपटुता के साथ समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया है। इनकी सोच और इनके विचार हमारे नेता राहुल गांधी के उस सपने से जुड़े हैं, जो उन्होंने इस देश के लिए देखा है।
आज AIMIM के मुख्य प्रवक्ता रहे @syedasimwaqar जी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।
इस दौरान यूपी कांग्रेस प्रभारी @AdvRajendraPal जी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष @kashikirai जी और @INCMinority के चेयरमैन @ShayarImran जी मौजूद रहे।
आपको… pic.twitter.com/Ds1mG41oSQ
— Congress (@INCIndia) September 2, 2026
देश से मोहब्बत करने वाले लोग BJP की देशविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, ताकि देश में एक सेक्युलर और जनहित की सरकार बनाई जा सके।
AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो BJP और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो BJP के खिलाफ… pic.twitter.com/RgZeFTKTtl
— Congress (@INCIndia) September 2, 2026
ICC टेस्ट रैंकिंग में देवदत्त पडिक्कल ने लगाई लंबी छलांग, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल को हुआ नुकसान
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC की नई टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। दरअसल बुमराह दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पहले स्थान पर कायम हैं जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर बल्लेबाजी रैंकिंग में भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ा है। शुभमन गिल दो स्थान फिसलकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि ICC की ताजा रैंकिंग में मिचेल स्टार्क 872 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं। मैट हेनरी 861 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 853 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें स्थान पर बने हुए हैं हालांकि शुभमन गिल को दो स्थान का नुकसान देखना पड़ा है।
ICC टेस्ट रैंकिंग में ओली रॉबिन्सन की बड़ी छलांग
दरअसल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग लगाने वाले खिलाड़ियों में जगह बनाई है। बता दें कि उन्होंने छह स्थान की बढ़त के साथ सीधे टॉप-5 में एंट्री की है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में आठ विकेट लेने के बाद उन्हें लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। इसी प्रदर्शन के दम पर वह 831 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। जुलाई 2023 के बाद यह पहली बार है जब वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में लौटे हैं।
कई गेंदबाजों को फायदा मिला
टॉप-10 के बाहर भी कई गेंदबाजों को फायदा मिला है। श्रीलंका के असिथा फर्नांडो चार स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कोलंबो टेस्ट में भारत के खिलाफ चार विकेट लिए थे। इंग्लैंड के जोश टंग भी चार स्थान की बढ़त के साथ संयुक्त रूप से 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 10 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल किया है। इस तरह नई रैंकिंग में कई गेंदबाजों की स्थिति बदली है।
बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल को हुआ नुकसान
वहीं टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पहले नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे और जो रूट तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस दो स्थान की बढ़त के साथ टॉप-10 में पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सऊद शकील 15 स्थान चढ़कर 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के सोनल दिनूषा ने 29 स्थान की छलांग लगाकर 25वां स्थान हासिल किया है। भारत के देवदत्त पडिक्कल भी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








