इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब जब्त, कीमत करीब 45 लाख रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इंदौर में दो दिनों के भीतर आबकारी विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लगभग 500 पेटी शराब बरामद की गई है। इस मामले को लेकर आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम को देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे के एक संदिग्ध वाहन खड़ा दिखाई दिया। संदेह के आधार पर आबकारी टीम ने वाहन को रोका और उसकी विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बरामद हुई लाखों की शराब
तलाशी के दौरान एम बूस्टर प्लस आयशर वाहन क्रमांक MP09 GH 2370 से पैरिस रोज प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड की 180 एमएल क्षमता वाली शराब की करीब 500 पेटियाँ बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
आबकारी विभाग ने की शुरू की जांच
बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद होने के बाद आबकारी विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। विभाग द्वारा शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और इसके अवैध परिवहन में शामिल व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
आबकारी विभाग को इस कार्रवाई के जरिए संभावित अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों और पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई की लगातार जारी रहेगी।
शकील अंसारी की रिपोर्ट
Jio Anniversary Offer : जियो का धमाकेदार 12 महीने वाला ऑफर, डाटा और हॉटस्टार के साथ मूवी टिकट पर छूट
JIO New Offer : रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 3,599 रुपये में 12 महीने का पैकेज उतारा है, जिसमें 912 जीबी डाटा मिलेगा. इसके अलावा मूवी और हवाई टिकट बुकिंग पर छूट के साथ क्लाउड स्टोरेज, गूगल जेमिनी, हॉट स्टार, 1,000 टीवी चैनल जैसी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18





