Responsive Scrollable Menu

IND W vs PAK W: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई

IND W vs PAK W: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को महिला एशिया कप 2026 में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया था. इसके बाद, टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 68 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. 

टीम इंडिया की भी शुरुआत रही थी खराब

पाकिस्तान के दिए 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत भी ठीक नहीं रही. टीम इंडिया ने भी सिर्फ 29 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. पारी के दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय टीम को बैक-टू-बैक दो झटके दिए. उन्होंने ओपनर शैफाली वर्मा और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आईं प्रतिका रावल को पवेलियन भेजा. 

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने थोड़ी देर के लिए बढ़ा दी थी टीम इंडिया की टेंशन

शैफाली वर्मा ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा. वहीं प्रतिका 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद चौथे ओवर में फातिमा सना ने ही स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. मंधाना ने 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया ने 29 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया था.

कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत

हालांकि, यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला और आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया. ये दोनों खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटीं. हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और एक चौका निकला. वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 14 गेंदों पर नाबाद 12 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका शामिल रहा.

यह भी पढ़ें:  Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब लिखी गई 'मिशन इम्पॉसिबल' की स्क्रिप्ट, हर बार भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का वो 'अमर रिकॉर्ड'

Continue reading on the app

New Pay Scale for Govt Teachers: इन शिक्षकों के लिए होगी अलग वेतनमान की व्यवस्था!.. भाजपा सरकार के इस ऐलान से खिले सरकारी कर्मियों के चेहरे, पढ़ें CM की 5 घोषणाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि, शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए "शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय" की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा वित्त रहित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से वेतनमान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा. Sun, 6 Sep 2026 23:36:41 +0530

  Videos
See all

Delhi Accident के बाद AIIMS पहुंचीं CM | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:10:01+00:00

कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ...और बीच में कुआं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers