Responsive Scrollable Menu

इंदौर में जन्माष्टमी पर मंदिर की स्क्रीन पर दिखीं उर्दू आयतें, पुलिस का कहना – पेन ड्राइव की लापरवाही से हुआ मैसेज फ्लैश

जन्माष्टमी के दिन इंदौर के बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर उर्दू में कुछ लाइनें चलने से विवाद खड़ा हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि स्क्रीन पर दिखाई गई सामग्री गलती से फ्लैश हुई थी और उसे तुरंत बदल दिया गया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि डिस्प्ले बोर्ड में अलग-अलग आयोजनों की सामग्री एक ही पेन ड्राइव में सेव थी। इसी दौरान गलती से उर्दू में मौजूद आयतें कुछ समय के लिए स्क्रीन पर दिखाई देने लगीं।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्क्रीन पर किसी तरह का आपत्तिजनक नारा या भड़काऊ संदेश नहीं चलाया गया था लेकिन घटना के बाद पूरे मामले की जांच जारी है।

तकनीकी लापरवाही का मामला

दरअसल पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला तकनीकी लापरवाही का लग रहा है, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि डिस्प्ले की जिम्मेदारी किसके पास थी और सामग्री किस तरह अपलोड की गई। एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया डिस्प्ले बोर्ड पर चल रही सामग्री तुरंत बदली गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि बोर्ड संचालक अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों की सामग्री एक ही स्टोरेज डिवाइस में रखकर इस्तेमाल कर रहा था। इसी वजह से गलत फाइल कुछ समय के लिए स्क्रीन पर फ्लैश हो गई।

क्या कोई किसी प्रकार की साजिश थी?

इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डिस्प्ले बोर्ड किस संस्था या व्यक्ति ने लगवाया था और उसका संचालन कौन कर रहा था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कंटेंट को स्क्रीन पर दिखाने की प्रक्रिया में किस स्तर पर लापरवाही हुई। फिलहाल अधिकारियों ने किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि अंतिम निष्कर्ष पूरी जांच के बाद ही सामने आएगा।

हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। दरअसल जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर के बाहर आम तौर पर राधे-राधे, नंद के आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की जैसे संदेश दिखाई हैं। ऐसे में कुछ देर के लिए उर्दू की आयतें दिखने से लोगों के बीच सवाल उठे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद कई संगठनों ने मामले को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और पूरी जांच कराने की मांग की।

Continue reading on the app

'आप तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं...' सांसद कंगना रनौत ने MPLADS फंड खर्च न होने पर अफसरों को लगाई फटकार

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर, शनिवार को BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाई।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने लगाई खास हैट्रिक, एशिया कप के तीनों मैच में विरोधियों का किया एक जैसा हाल

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीते. टीम इंडिया ने पहले थाईलैंड को हराया, फिर हॉन्ग कॉन्ग को धोया और आखिरी मैच में पाकिस्तान को रौंदा और तीनों में एक बात समान रही. Sun, 06 Sep 2026 01:09:16 +0530

  Videos
See all

Janmashtami पर भक्ति में रंगे निशांत कुमार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T23:10:01+00:00

सालों का साथ छूटा, बस को दी आखिरी विदाई | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T23:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers