Responsive Scrollable Menu

“जिंदा व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मुर्दाघर!” रीवा के संजय गांधी अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप, परिजनों ने हाथ पकड़ा तो चल रही थीं सांसें

रीवा: संजय गांधी अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीधी निवासी एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर मुर्दाघर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। परिजनों ने शव घर ले जाने के लिए वाहन भी बुक कर लिया, लेकिन इसी बीच जब उन्होंने मरीज का हाथ पकड़कर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद मरीज को तत्काल दोबारा अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया।

मरीज की पहचान सीधी निवासी गिरजा प्रसाद के रूप में बताई गई है। गंभीर हालत में उन्हें संजय गांधी अस्पताल लाया गया था और वे एक दिन पहले ही भर्ती हुए थे। परिजनों के मुताबिक उन्हें मृत बताए जाने के बाद वे शव को घर ले जाने की तैयारी में जुट गए और शव वाहन भी बुला लिया गया था।

हाथ पकड़ा तो पता चला- मरीज की सांसें चल रही हैं

परिजन मरीज को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें शरीर में जीवन के संकेत महसूस हुए। हाथ पकड़कर देखने पर सांसें चलने का पता चला तो तत्काल अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद मरीज को वापस इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है। इस घटनाक्रम के बाद मरीज को मृत घोषित किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

HOD बोले- प्रथम वर्ष के छात्र ने घोषित कर दी थी डेथ

संजय गांधी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पीके बघेल ने मामले को बेहद दुर्लभ स्थिति बताया है। उनके मुताबिक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मरीज की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में मरीज के जीवित होने की जानकारी सामने आई।

डॉ. बघेल ने इस स्थिति का जिक्र करते हुए इसे Lazarus syndrome बताया और कहा कि मेडिकल साहित्य में ऐसे मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति अभी क्रिटिकल बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

किस स्तर पर हुई चूक, उठ रहे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीज को किस जांच और किस आधार पर मृत घोषित किया गया, डेथ घोषित करने से पहले तय मेडिकल प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं और प्रथम वर्ष के छात्र ने किस अधिकार के तहत यह निर्णय लिया, ये सवाल अब सामने हैं।

मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल मरीज का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रीवा से सविता शर्मा की रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

Breaking News LIVE: सच की हुंकार Vs झूठ की गूंज! | PM Modi in SRCC | Rahul Gandhi | Jhooth Ki Goonj

Breaking News LIVE: सच की हुंकार Vs झूठ की गूंज! | PM Modi in SRCC | Rahul Gandhi | Jhooth Ki Goonj | Latest News #BreakingNews #LiveNews #PMModi #RahulGandhi #SRCC #PMModiInSRCC #JhoothKiGoonj #SachKiHunkar #ModiVsRahul #BJPVsCongress #IndianPolitics #PoliticalDebate #ModiLive #RahulGandhiLive #DelhiUniversity #DUUpdates #NationalNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #ModiSpeech #YouthOfIndia #GenZ #TeachersDay #Delhi #Opposition #ModiSarkar #CongressIndia #BJP4India #BharatKiBaat #DeshKiAwaaz #PoliticalWar #IndiaFirst #LokSabha #ElectionMood #MediaDebate #DebateLive #Headlines ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले 5 गेंदबाज, 1 के नाम 13000 से ज्यादा रन, विश्व कीर्तिमान 11 साल से बरकरार

5 bowlers most runs concedes in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट किसी नाकामी की नहीं, बल्कि उनके लंबे और शानदार करियर की गवाही देती है. इस लिस्ट में 13,632 रनों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं. उनके बाद मुथैया मुरलीधरन, सनथ जयसूर्या, वासिम अकरम और चमिंडा वास जैसे दिग्गज शामिल हैं. सबसे ज्यादा रन देने के बावजूद इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए सैकड़ों विकेट चटकाकर खुद को वनडे इतिहास के महानतम मैच-विजेताओं के रूप में स्थापित किया. Mon, 7 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse | Breaking News: मोती बाग हादसे में वाहनों का बुरा हाल! वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T01:40:25+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T01:41:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers