इमरान खान के लिए ब्रायन लारा की भावुक अपील:यह राजनीति नहीं, इंसानियत से जुड़ी मांग, कहा- सही मेडिकल इलाज मिले
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के लिए भावुक अपील की है। उन्होंने इमरान खान को स्वतंत्र और सही मेडिकल इलाज देने की मांग की है। लारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह अपील राजनीति से जुड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को हर इंसान की तरह सम्मान और संवेदनशील व्यवहार मिलना चाहिए।' इमरान खान 2023 से कई कानूनी मामलों के बीच जेल में हैं। उनकी सेहत और जेल में इलाज को लेकर दुनिया भर के कई पूर्व कप्तानों ने चिट्ठी लिखी थी। लारा ने कहा- इमरान की देखभाल नहीं हो रही लारा ने लिखा- ‘इमरान और मैं मैदान पर कुछ ही बार आमने-सामने आए, लेकिन उनके लिए मेरे मन में सम्मान उसी समय बन गया था और आज भी कायम है।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘मैं यह समझने में मुश्किल महसूस कर रहा हूं कि जो व्यक्ति अपने खेल के सबसे अच्छे दौर में देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का प्रतीक था। वह आज ऐसी स्थिति में कैसे पहुंच गया, जहां उसकी सही देखभाल नहीं हो रही। उसे वह संवेदनशीलता और सम्मान नहीं मिल रहा, जिसका वह हकदार है।’ इमरान के लिए पूर्व क्रिकेटरों ने दो बार लेटर भेजे दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के जेल में होने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो लेटर भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में भेजा गया था, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरी चिट्ठी 23 अगस्त को भेजी गई। इसमें भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत 21 पूर्व कप्तानों ने साइन किया था। पत्र में इमरान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग की गई थी। इससे पहले 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इमरान को अस्पताल में एडमिट किया गया था, बाद में फिर उन्हें अदियाला जेल भेज दिया गया। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताया सुलेमान और कासिम खान ने जेल में अपने पिता की स्थिति को लेकर चिंता जताई। दोनों भाइयों ने कहा कि जेल में उनके पिता की जान को खतरा है। कासिम ने इंटरव्यू में कहा, यह साफ नहीं है कि वे (सरकार) क्या कर रहे हैं। वे खुले तौर पर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक अंदर रखना और चुप कराना चाहते हैं। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं। ------------------------------- इमरान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर पाकिस्तान की धमकी:स्काई स्पोर्ट्स से बोला-ब्रॉडकास्ट न करें, वरना इंग्लैंड से नहीं खेलेंगे; चैनल ने 18 मिनट दिखाया पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (गुरुवार को) विवाद हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…
Varanasi Floods: वाराणसी के Manikarnika Ghat की छतों पर जल रही हैं चिताएं, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और जलप्रलय के कारण महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। घाट का विस्तृत क्षेत्र और उससे सटी तंग गलियां बाढ़ के पानी में डूब जाने से पारंपरिक स्थानों पर शवदाह पूरी तरह ठप हो गया है। हालात इस कदर गंभीर हो गए हैं कि अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने आए श्रद्धालुओं को मजबूरी में आसपास के मकानों की छतों और बची हुई ऊंची गलियों में चिताएं सजानी पड़ रही हैं। मोक्ष की कामना लेकर आने वाले शोकाकुल परिजनों को इस भीषण जलभराव और स्थान की किल्लत के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। #VaranasiFloods #ManikarnikaGhat #GangaWaterLevel #KashiNews #VaranasiNews #atwebvideos #aajtakdigital #RPT0127 आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak







