Responsive Scrollable Menu

शिक्षक दिवस पर घर-घर पहुंचे युवा, वरिष्ठ और सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान; डबरा सनाढ़्य ब्राह्मण सभा की पहल

डबरा। शिक्षक दिवस पर डबरा सनाढ़्य ब्राह्मण सभा की युवा इकाई ने समाज के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान देने के लिए अलग पहल की। सभा के पदाधिकारियों और युवा इकाई के सदस्यों ने शिक्षकों को किसी एक मंच पर बुलाने के बजाय उनके घर पहुंचकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

युवा इकाई अध्यक्ष मदन सैंथिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था। इसके साथ ही नई पीढ़ी को शिक्षकों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया गया।

इन वरिष्ठ शिक्षकों का घर पहुंचकर किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पंडित राजाराम पटसरिया, पंडित रामगोपाल तिवारी ‘भावुक’, पंडित लखन लाल शर्मा, पंडित जानकी प्रसाद शर्मा, कल्याण प्रसाद रावत, पंडित देवी राम मिश्र, वी.के. गुप्ता, पंडित के.सी. भार्गव, पंडित राम स्वरूप षट्धर और राम शरण छिरोलिया के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया।

मदन सैंथिया ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं और अपने ज्ञान एवं संस्कारों से कई पीढ़ियों को दिशा देते हैं। ऐसे गुरुजनों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

सभा के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

सम्मान कार्यक्रम में सनाढ़्य ब्राह्मण सभा डबरा के नागेंद्र दुबे, डॉ. हरीश चंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जयदयाल शर्मा, विजय शर्मा, महेश बाबू शर्मा, डॉ. रामावतार शर्मा, लखन लाल शर्मा, डॉ. हिमांशु सैंथिया, राम बिहारी शर्मा, देवेश शर्मा, सचिन पांडेय और युवा इकाई अध्यक्ष मदन सैंथिया सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

सम्मान से अभिभूत वरिष्ठ शिक्षकों ने सभा और युवा इकाई की पहल की सराहना की और युवाओं को आशीर्वाद दिया। आयोजकों का कहना है कि घर-घर जाकर सम्मान करने के पीछे उद्देश्य यही था कि जिन शिक्षकों ने वर्षों तक समाज और नई पीढ़ियों को दिशा दी, शिक्षक दिवस पर उनके योगदान के प्रति सम्मान सीधे उनके द्वार तक पहुंचाया जाए।

Continue reading on the app

इमरान खान के समर्थन में उतरे ब्रायन लारा, बोले- हमारे खेल के लेजेंड को मिले सही मेडिकल देखभाल और सम्मान

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के समर्थन में आवाज़ उठाई है। लारा उन कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने जेल में बंद इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है।

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse | हादसे वाली जगह पहुंचे Delhi L-G.. Rescue Operation का लिया जायजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T22:05:07+00:00

Delhi Building Collapse | एक्शन में CM Rekha Gupta.. Building Owner के खिलाफ जांच के आदेश ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:55:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers