Bihar Flood Update: पटना समेत 13 जिलों में बाढ़ से त्राहिमाम, 8 नदियां उफान पर
Bihar Flood Update: बिहार में इन दिनों कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. राज्य की करीब आठ प्रमुख नदियां पूरी तरह से उफान पर हैं और कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. राजधानी पटना समेत राज्य के 13 जिलों में बाढ़ की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे किनारे बसे गांवों और बस्तियों में संकट गहरा गया है. सैकड़ों घरों में पानी घुस जाने के कारण हजारों परिवार अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में भटक रहे हैं.
13 जिलों में फैला पानी का दायरा
गंगा नदी के जलस्तर में जिस तरह से लगातार इजाफा हो रहा है, उसने प्रशासन की चिंताओं को बहुत बढ़ा दिया है. पटना, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और नालंदा जैसे प्रमुख जिलों में हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं. इसके अलावा कटिहार, मोकामा, बगहा और लखीसराय में भी नदियों के रौद्र रूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं और कई इलाकों का मुख्य सड़कों से संपर्क टूट चुका है. गांवों के मुख्य रास्तों पर नावें चलने लगी हैं और लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए भी तरस रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar Flood Alert News: नेपाल के बाद बिहार में बाढ़ का सैलाब, 13 जिले प्रभावित
टाटा समूह की कंपनी जेएलआर की ब्रिटेन में 4,000 तक नौकरियां खत्म करने की योजना, बढ़ती लागत बनी चुनौती: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) बढ़ती लागत, कमजोर मांग और अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। अब कंपनी अगले दो वर्षों में ब्रिटेन में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती की तैयारी कर रही है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेएलआर सोमवार को औपचारिक रूप से छंटनी कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने शुक्रवार को कर्मचारियों को बताया था कि यह कदम जल्द उठाया जाने वाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन निर्माता कंपनी ब्रिटेन में वेस्ट मिडलैंड्स और मर्सीसाइड के हेलवुड स्थित अपने प्लांट्स में करीब 34,000 लोगों को रोजगार देती है। इसके अलावा, कंपनी की घरेलू सप्लाई चेन के जरिए अनुमानित 1.20 लाख नौकरियों को भी समर्थन मिलता है।
कर्मचारियों की संख्या में यह प्रस्तावित कटौती ऐसे समय में की जा रही है, जब पिछले साल टाटा मोटर्स के वित्त प्रमुख के रूप में काम कर चुके पीबी बालाजी ने जेएलआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभाला था। उनका लक्ष्य कंपनी का मुनाफा बढ़ाना और लागत कम करना है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन में गिरावट के बाद टाटा मोटर्स ने जेएलआर के प्रबंधन पर दबाव बढ़ा दिया है।
जून 2026 में समाप्त तिमाही में जेएलआर का राजस्व करीब 10 प्रतिशत घट गया, जबकि कर-पूर्व लाभ दो-तिहाई से अधिक गिरकर 10.9 करोड़ पाउंड रह गया।
इसके अलावा, कंपनी अगले दो वर्षों में करीब 1.7 अरब पाउंड की बचत हासिल करने और सालाना 3 लाख वाहनों के स्तर पर ब्रेक-ईवन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जेएलआर ने कहा कि उसे बदलती वैश्विक बाजार परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है। इसके लिए कंपनी अपने संगठन को सरल बनाएगी, दक्षता में सुधार करेगी और मजबूती बढ़ाएगी।
कंपनी ने कहा कि उसने वेतनभोगी और प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम शुरू किया है और कर्मचारियों को आगे की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा, ब्रिटेन से अमेरिका को कारों के आयात पर लगाए गए 10 प्रतिशत शुल्क का भी जेएलआर पर असर पड़ा है। उत्तरी अमेरिका कंपनी की वैश्विक बिक्री में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है और यह जेएलआर का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है।
हालांकि, पिछले साल हुए एक साइबर हमले से भी वाहन निर्माता कंपनी प्रभावित हुई थी। इस हमले के कारण कंपनी का परिचालन कई महीनों तक बाधित रहा था।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







