Responsive Scrollable Menu

Kangna Ranaut Viral Video: कंगना रनौत ने अधिकारियों को दिखाया अपना रौद्र रूप | Mandi | Himachal

Kangna Ranaut Viral Video: कंगना रनौत ने अधिकारियों को दिखाया अपना रौद्र रूप | Mandi | Himachal Kangna Ranaut News: मंडी में दिशा कमेटी की बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों पर भड़क गईं. उन्होंने करीब 11 करोड़ रुपये की निधि में सिर्फ 50 लाख रुपये खर्च होने का दावा करते हुए अधिकारियों से परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी और कामकाज पर तीखी नाराजगी जताई. #KanganaRanaut #KanganaAngry #Mandi #HimachalPradesh #BJP #KanganaNews #BreakingNews #ViralVideo #LatestNew news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi property dealer murder, krishna janmashtami, pm modi gujarat visit, nitin nabin uttarakhand visit, rahul gandhi in uttarakhand, sheikh hasina extradition, isro eos-05, neet ug 2027, bihar flood, chitrakoot flood, varanasi ganga water level

Continue reading on the app

फरीदाबाद में बारिश और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, निगम ने चलाया महाअभियान

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी. जगह-जगह कूड़े के अंबार लगने से नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया था और जलभराव के बीच बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देशों पर शहर भर में एक विशेष और वृहद सफाई अभियान चलाया गया. सेनिटेशन और इंजीनियरिंग विभाग की संयुक्त टीमों ने अधिकारियों की सीधी निगरानी में जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टरों की मदद से सड़कों और प्रमुख मार्गों पर फैले कचरे को साफ किया. इस महा-अभियान के तहत शहर के कुल 87 जीवीपी और 21 सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त किया गया.

विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर हुई सफाई

नगर निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग जोनों में मुस्तैदी से काम करते हुए भारी मात्रा में कूड़ा उठाया. बड़खल क्षेत्र में 15 जीवीपी और 5 सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स को साफ किया गया, जिनमें तीन नंबर श्मशान घाट, गांधी कॉलोनी, नीलम-बट्टा रोड, तिकोना पार्क, कार मार्केट, टाटा स्टील के सामने स्थित डंपिंग प्वाइंट, फ्रंटियर कॉलोनी और मेहता मार्ग जैसे प्रमुख स्थान शामिल रहे. वहीं, एनआईटी (NIT) क्षेत्र में 25 जीवीपी और 4 सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स से कूड़े का उठान किया गया.

ये भी पढ़ें: नागरिकों की खुफिया जानकारी ने पंजाब के नशा विरोधी अभियान को ‘अतिरिक्त मज़बूती’ दी: DGP गौरव यादव

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो वहां 25 जीवीपी और 5 सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स को साफ किया गया. इसमें ब्राह्मण धर्मशाला के पास जमा कूड़े को हटाकर रास्ता साफ किया गया, साथ ही सेक्टर-3 पुलिस चौकी रोड, सेक्टर-24 में बिजली बोर्ड के पास दीपचंद भाटिया मार्ग और शिव मंदिर प्रेस कॉलोनी के पास से भी कचरा हटाया गया. इसके अलावा, ओल्ड फरीदाबाद जोन में महालक्ष्मी पेंट, सेक्टर-15, सेक्टर-15ए, अजरोंदा और आजाद कॉलोनी सहित 22 जीवीपी और 7 अन्य प्वाइंट्स की गहन सफाई की गई.

हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से काम जारी

नगर निगम प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नियमित साफ-सफाई (स्वीपिंग) का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के बावजूद सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निगम की टीमें लगातार मैदान में डटी हुई हैं. शहर में जमा कूड़े को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है और वैकल्पिक संसाधनों व उपलब्ध मशीनरी का पूरा इस्तेमाल करते हुए नागरिकों को जल्द से जल्द राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

निगम अधिकारियों के अनुसार, बारिश के दिनों में शहर में फैले कूड़े से महामारी और अन्य गंभीर बीमारियों के फैलने का जोखिम काफी बढ़ जाता है. इसलिए, नागरिकों के स्वास्थ्य और अपनी जिम्मेदारियों को सर्वोपरि रखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है. निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास जमा कूड़े को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए. इसके साथ ही, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाए ताकि शहरवासियों को स्वच्छ माहौल मिल सके.

 

Continue reading on the app

  Sports

2182 गेंदों पर 3000 रन, शेफाली वर्मा बनीं दुनिया की यंगेस्ट रन मशीन, टूटे कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

Shafali verma 3000 T30I Runs: शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र और सबसे तेज (2,182 गेंद) 3,000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. शेफाली ने एलिसा हीली और गैबी लुईस के रिकॉर्ड तोड़े. Sat, 5 Sep 2026 23:07:04 +0530

  Videos
See all

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की मालदीव वेकेशन तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं #shorts #viral #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T18:16:59+00:00

Dahi Handi: दही हांडी उत्सव में जितेंद्र और उपासना सिंह #jeetendra #upasanasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T18:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers