Responsive Scrollable Menu

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत

त्रिशूर (केरलम), पांच सितंबर केरलम के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर एक कार के सड़क किनारे “अवैध रूप से” खड़ी लॉरी से टकरा जाने से तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जाहिर की।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सतीशन ने कहा कि वह केरलम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर, खासकर उन हिस्सों पर जहां निर्माण कार्य चल रहा है, दुर्घटनाओं और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर ‘बहुत चिंतित’ हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सामने तुरंत उठाएंगे और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह करेंगे कि वह राज्य में जारी राजमार्ग परियोजनाओं की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करने के आदेश दें। इससे पहले, कोडुंगल्लूर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केरलम के खेल मंत्री ओ जे जनीश ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली की आलोचना की।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में उस समय हुआ, जब गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही कार महाराष्ट्र में पंजीकृत लॉरी से जा टकराई। प्राथमिकी के अनुसार, निर्माण कार्य की वजह से वाहनों के मार्ग में परिवर्तन के लिए अवरोधक लगाए गए थे। लॉरी अवरोधक वाले हिस्से के पास सड़क के दाहिनी ओर अवैध रूप से खड़ी थी।

पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी और चालक अवरोधक को संभवत: देख नहीं पाया, जिससे कार लॉरी के पिछले हिस्से में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि छह छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ये सभी डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे और एनएच-66 से होते हुए कोडुंगल्लूर की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डिंडीगुल निवासी सूर्या, युवासंजीत, जोशुआ, मुरली व जीवा, मदुरै निवासी संतोष व प्रसन्ना तथा सेलम निवासी विश्व के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों, दमकलकर्मियों और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने लॉरी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद चालक लॉरी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने छात्रों के पास मिले पहचान पत्रों के जरिए उनके परिजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, कुछ परिजनों को तो यह जानकारी भी नहीं थी कि उनके बच्चे केरलम गए हुए हैं।

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जहां परिजन पहुंच चुके हैं। अस्पताल प्रशासन ने शवों को उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की। त्रिशूर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मोहम्मद नदीमुद्दीन ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हादसा लॉरी चालक की गलती के कारण हुआ।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “निश्चित रूप से यह लॉरी चालक की गलती के कारण हुआ। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और ठेकेदार की भूमिका की भी जांच की जाएगी तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।” नदीमुद्दीन ने बताया कि लॉरी चालक फरार है, लेकिन वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हालांकि क्षेत्र में राजमार्ग पुलिस की गश्ती इकाई तैनात थी, लेकिन लॉरी चालक अक्सर अपने वाहनों को खड़ा करके वहां से चले जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “निश्चित रूप से यहां वाहनों को खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। हम यह भी जांच करेंगे कि क्या राजमार्ग प्राधिकरणों और ठेकेदारों ने उचित साइनबोर्ड लगाए थे या नहीं।

हालांकि प्राथमिक आकलन के अनुसार, यह लॉरी चालक की ही गलती थी।” खेल मंत्री जनीश ने आरोप लगाया कि एनएच-66 पर जारी निर्माण कार्य के संबंध में जब भी जनप्रतिनिधि बैठकें बुलाते हैं या चिंता व्यक्त करते हैं, तो एनएचएआई का रवैया असहयोगात्मक रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के दृश्य देखकर ऐसा लगता है कि कार खड़ी गाड़ी के पिछले हिस्से से टकराई। राजमार्ग पर जहां वाहन खड़ा था, वह पार्किंग के लिए कोई निर्धारित क्षेत्र नहीं था।

यह एक बड़ी समस्या है।’’ मंत्री ने राजमार्ग पर अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य किया जा रहा है वहां ‘साइनबोर्ड’ लगाने और गति-नियंत्रण के उपायों में गंभीर कमियां हैं। जनीश ने कहा, ‘‘मैं और जनप्रतिनिधि इस राजमार्ग मार्ग पर स्थित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के संबंध में लगातार बैठकें कर रहे हैं और उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि वे इस मुद्दे पर बुलाई गई लगभग तीन बैठकों में शामिल हुए थे, जिनमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा उन क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद थे जहां से राजमार्ग गुजरता है। मंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर साइनबोर्ड और उचित चेतावनी नहीं हैं, उनकी पहचान करने तथा सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचएआई अक्सर स्थानीय अधिकारियों के साथ पर्याप्त समन्वय किए बिना या जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान किए बिना निर्माण कार्य करता है। जनीश ने कहा, ‘‘प्राधिकरण अक्सर इस तरह से काम करता है जैसे उसे मानव जीवन की कोई परवाह ही न हो।’’ इन आरोपों पर एनएचएआई की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोडुंगल्लूर के पुलिस उपाधीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है।

मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ तत्काल व सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

गुरुग्राम, पांच सितंबर हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने नया गांव में पड़ोसी के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 25 लाख रुपये के गहने और 20,960 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त को नया गांव स्थित उसके घर से अज्ञात व्यक्ति ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान दो सितंबर को भोंडसी इलाके से नया गांव निवासी पूनम (37) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, “पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला शिकायतकर्ता के ही गांव की रहने वाली है और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। लालच में आकर आरोपी महिला ने उस समय चोरी की, जब शिकायतकर्ता और उसका परिवार घर से बाहर था। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

जुबां पर 'जन गण मन' और भारतीय फैन के कंधे पर हाथ, पाकिस्तानी फैन का ये वीडियो दिन बना देगा

Pakistani Fan Sings Indian national anthem: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैन भारत का राष्ट्रगान जाता नजर आ रहा है. Sun, 6 Sep 2026 18:26:29 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: बिल्डिंग गिरी, मीडिया के सवालों से बचते दिखे दिल्ली के मेयर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:11:07+00:00

Delhi Building Collapse: 'सारी बिल्डिंग हिलने लगी..' छात्रा ने बताई सच्चाई ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:09:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers