Responsive Scrollable Menu

दुबई एफटीपी वर्कशॉप में टीम भेजेगा बीसीसीआई, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बीच ज्यादा अंतराल की मांग

दुबई एफटीपी वर्कशॉप में टीम भेजेगा बीसीसीआई, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बीच ज्यादा अंतराल की मांग

Continue reading on the app

मिस वर्ल्ड बनने से एक कदम दूर MP की निकिता:भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व; माता-पिता-भाई वियतनाम पहुंचे, दादा-दादी कर रहे जीत की प्रार्थना

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में होगा। इसमें उज्जैन की निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत चुकीं निकिता अब विश्व मंच पर मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने के लिए उतरेंगी। उनके माता-पिता और भाई फिनाले के लिए वियतनाम पहुंच चुके हैं। वहीं, उज्जैन में दादा-दादी अपनी पोती की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल शनिवार को अपने मित्रों के साथ टीवी पर फिनाले देखने की तैयारी में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि निकिता वियतनाम जाने के बाद से लगातार परिवार के संपर्क में है। वह वीडियो कॉल पर प्रतियोगिता की तैयारियों और वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी देती रहती है। दादा बोले- जिस दिन का इंतजार था, वह आ गया दादा धन्नालाल ने बताया कि वियतनाम रवाना होने से पहले निकिता उज्जैन आई थी। इस दौरान उसने बाबा महाकाल, काल भैरव और मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया था। दादा ने कहा, "वियतनाम जाने से पहले निकिता ने कहा था कि मैं मिस वर्ल्ड बनकर ही लौटूंगी। आज वह दिन आ गया, जिसका हम सभी को इंतजार था।" उन्होंने कहा कि निकिता अपनी जीत को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है। परिवार को भी पूरी उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद और देशवासियों की दुआएं निकिता के साथ हैं। परिवार आज रात फिनाले का लाइव प्रसारण देखकर अपनी पोती को विश्व मंच पर देखेगा। माता-पिता और भाई भी पहुंचे वियतनाम निकिता के इस खास पल का गवाह बनने के लिए उनके माता-पिता और भाई भी वियतनाम पहुंच चुके हैं। परिवार वहां रहकर फिनाले में निकिता का उत्साह बढ़ाएगा। वहीं, उज्जैन में दादा-दादी सहित उनके परिचित और प्रशंसक भी उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं। उज्जैन की रहने वाली हैं निकिता निकिता पोरवाल उज्जैन नगर निगम के सामने अरविंद नगर में रहने वाले अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की बेटी हैं। उनके पिता ऑयल कारोबार से जुड़े हैं। निकिता ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। इसके बाद मुंबई में आयोजित मिस इंडिया-2024 प्रतियोगिता में उन्होंने खिताब अपने नाम किया। खास बात यह है कि निकिता ने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की। वह एक्टिंग के साथ लेखन में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिखी हैं। उनके लिखे नाटकों में 250 पेज की कृष्ण लीला भी शामिल है। अब उज्जैन की निकिता पोरवाल के सामने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने का मौका है। फिनाले में उनके प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… मिस वर्ल्ड की दौड़ में निकिता, साझा किया विजन उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब विश्व सुंदरी बनने की दौड़ में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम रवाना होने वाली हैं। 9 अगस्त से शुरू हो रही 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट टीम का किया ऐलान, मार्नस लाबुशेन ने बचाई अपनी जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को जगह मिली है. Mon, 7 Sep 2026 07:46:10 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert : बिहार में बाढ़ और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में पानी | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T03:45:19+00:00

Delhi Building Collapse: दिल्ली में 6 मौतों का जिम्मेदार कौन? | Moti Bagh | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T03:35:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers