Responsive Scrollable Menu

Festive Season में आंखों की थकावट मिटाने के लिए बेस्ट है Cucumber and Tea Bags Therapy

महिलाएं त्योहारों के सीजन में हमेशा व्यस्त रहती हैं। घर की सफाई हो, खरीददारी हो या फिर फेस्टिवल में तरह-तरह के पकवान बनाने हों। इन कामों को पूरा करते-करते सुबह से शाम हो जाती है। वहीं देर रात तक चलने वाले काम और भागदौड़ के कारण महिलाओं की स्किन और सेहत पर इसका असर दिखने लगता है।
 
नींद न पूरी होने और लगातार काम करने के कारण आंखें सूजी और थकी हुई लगती हैं। थकी हुई आंखें आपके पूरे फेस्टिव लुक को कम कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप किचन में रखी कुछ चीजों के इस्तेमाल से अपनी आंखों की थकान को मिटा सकती हैं।

आंखों के लिए ठंडा खीरा

क्योंकि खीरे में 95% पानी होता है, जोकि आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेट करने में सहायता करता है। आप इसका यूज करके अपनी आंखों की थकान को दूर कर सकती हैं।

सबसे पहली खीरे की पतली सी स्लाइस को काट लें और इस स्लाइस को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।

अब इन ठंडी स्लाइस को 15 मिनट के लिए बंद आंखों पर रखें।

खीरे की ठंडक ब्लड वेसल्स को सिकोड़ती है, जिससे डार्क सर्कल्स काफी हद तक हल्के हो सकते हैं।

टी-बैग्स का यूज

आप आंखों की थकान और सूजन को कम करने के लिए टी-बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सबसे पहले यूज किए हुए टी बैग्स को गर्म पानी में डालें।

फिर इनको फ्रिज में 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

अब 10 से 12 मिनट के लिए इन टी बैग्स को अपनी बंद आंखों पर रखें।

इस उपाय को करने से आंखों की जलन, रेडनेस और सूजन कम होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

इन दोनों चीजों का यूज करने से पहले अपने फेस और आंखों को सादे पानी से अच्छे से धो लें।

फिर खीरे या टी बैग्स पर जमी बर्फ या ज्यादा ठंडक को पहले थोड़ा नॉर्मल होने दें। क्योंकि अधिक ठंडा यूज करने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।

आप रोजाना रात में सोने से पहले इसका यूज करें, जिससे कि आंखों को पूरी तरह से आराम मिल सके।

आंखों से जुड़ी थकान और परेशानी यह थेरेपी कम करती है। साथ ही इससे आपको रिलैक्स महसूस होता है।

Continue reading on the app

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान आरएसएस-भाजपा के लोगों ने की हिंसा: वी शिवदासन

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान आरएसएस-भाजपा के लोगों ने की हिंसा: वी शिवदासन

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 6 मैच हारी टीम, फिर भारतीय स्पिनर ने 5 विकेट झटके और मिल गई जीत

इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय स्पिनर्स लगातार अपना जलवा दिखा रहे हैं. मानव सुथार और युजवेंद्र चहल जैसे मशहूर गेंदबाज तो चर्चा बटोर ही रहे हैं लेकिन अब एक अनजान गेंदबाज ने भी टीम को जिताया Sun, 06 Sep 2026 02:03:39 +0530

  Videos
See all

Kiwi Farming: पिथौरागढ़ में कीवी की बंपर पैदावार! विदेशी फल ने बदली पहाड़ के किसानों की तकदीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T21:00:05+00:00

CM Yogi Mathura Speech: सनातन पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश, विपक्ष पर बोला करारा हमला! BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T22:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers