Responsive Scrollable Menu

Transfer 2026: नौकरशाही फेरबदल, एक साथ हुआ 6 IAS और 10 IPS अधिकारियों का तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

बिहार की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम सम्राट चौधरी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला (IAS IPS Transfer 2026) किया गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार उद्योग विभाग सचिव अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते बैच 2011 के आईएएस अधिकारी नवीन कुमार को प्रबंध निदेशक बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास पदाधिकारी (बियाडा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वर्तमान में वह विशेष सचिव मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग पद पर कार्यरत हैं। विवेक रंजन मैत्रेय, सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को स्थानांतरित करते हुए निदेशक खेल पद की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

बैच 2020 के आईएएस अधिकारी अभिषेक पलासिया, संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें संयुक्त सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर, संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय को संयुक्त सचिव उद्योग विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुंजन सिंह, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क बिहार और प्रबंध निदेशक राज्य बिहार संवाद समिति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • पूरन कुमार झा को पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना पद पर नियुक्त किया गया है। कोमल मीणा को ग्रामीण पटना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जो पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 विधि व्यवस्था पटना पद पर कार्यरत थी।
  • सुषमा सागर सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 विधि व्यवस्था पटना पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सहायक पुलिस अधीक्षक गयाजी पद पर तैनात दीप्ति मोनाली को स्थानांतरित करके अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अनिकेत कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 जहानाबाद पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण पद पर कार्य हेमंत सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर भागलपुर पद पर भेजा गया है।
  • कार्तिकेयन एकके सहायक पुलिस अधीक्षक पश्चिमी चंपारण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकार-2 नगर मुजफ्फरपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • केतन अशोक इंगोले, सहायक पुलिस अधीक्षक दरभंगा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली नवादा पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रसन्ना कुमार एमवी, सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज पश्चिमी चंपारण पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सईम रजा सहायक पुलिस अधीक्षक को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया पद पर भेजा गया है।

Continue reading on the app

Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी

Delhi Metro: चलती मेट्रो की खिड़की पर मोबाइल लगाकर वीडियो बनाने के मामले को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गंभीरता से लिया है। DMRC ने यात्रियों और कंटेंट क्रिएटर्स से ऐसी रील्स नहीं बनाने की अपील की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर जरूरी कार्रवाई की जा सकती है

Continue reading on the app

  Sports

39 की उम्र में आर अश्विन का नया अवतार, बदला बॉलिंग एक्शन, Video वायरल

R Ashwin New Bowling Action: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 में भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नया अवतार देखने को मिला. वो नए बॉलिंग एक्शन के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आए. Sat, 05 Sep 2026 21:48:02 +0530

  Videos
See all

‘धुरंधर न हों, लेकिन धूम तो मचाई है’, SRCC के पूर्व छात्रों की PM मोदी ने की तारीफ | #PMModi #SRCC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T16:40:00+00:00

Nepal Rescue: नेपाल में रोपवे के जरिए नदी पार करा रही सेना #nepal #hindinews #newsupdate #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T16:39:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers