Responsive Scrollable Menu

Jharkhand: झारखंड के दुमका में पहली बार होगी नारियल की खेती, 10 हजार पौधों से किसानों की बढ़ेगी कमाई

Jharkhand: झारखंड की उपराजधानी दुमका के किसानों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां किसान पहली बार नारियल की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे. कृषि विभाग ने इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार करना शुरू कर दिया है. योजना के तहत दुमका के सभी 10 प्रखंडों में करीब 10 हजार नारियल के पौधे लगाए जाएंगे. दरअसल, अब नारियल को सिर्फ समुद्र के किनारे वाले राज्यों की फसल नहीं माना जाता. देश के कई दूसरे हिस्सों में भी इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. नारियल की बढ़ती मांग और खपत को देखते हुए दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कृषि विभाग को यहां नारियल की खेती शुरू कराने का निर्देश दिया है.

किसानों को मुफ्त मिलेंगे पौधे

कृषि विभाग के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट में दुमका के सभी 10 प्रखंडों के किसानों को शामिल किया गया जाएगा. इसके लिए पहले किसानों की पहचान की जाएगी. किसान अपने खेत, बाड़ी या तालाब की मेढ़ पर नारियल के पौधे लगा सकेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार के मुताबिक, किसानों को नारियल विकास बोर्ड की मिशन इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट योजना से जोड़ने के लिए विभाग ने पत्राचार किया है. उन्नत किस्म के 10 हजार पौधों के लिए नारियल विकास बोर्ड की पटना शाखा से मांग की गई है. बता दें कि  चिह्नित किसानों को 10 से लेकर 300 तक पौधे दिए जा सकते हैं. पहली बार पौधे किसानों को मुफ्त मिलेंगे. साथ ही नारियल विकास बोर्ड के विशेषज्ञ किसानों को खेती और पौधों की देखभाल का प्रशिक्षण भी देंगे.

एक एकड़ में 65 से 71 पौधे

तैयार किए जा रहे ब्लू प्रिंट में एकल खेती के साथ मिश्रित खेती पर भी जोर दिया गया है. एक एकड़ जमीन में 7.5 मीटर की दूरी पर करीब 65 से 71 नारियल के पौधे लगाए जा सकते हैं. पौधे लगाने के लिए करीब एक मीटर लंबा, चौड़ा और गहरा गड्ढा तैयार करना होगा. सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है. नारियल के साथ केला, पपीता, सब्जियां, हल्दी और अदरक जैसी अंतर फसलें भी उगाई जा सकती हैं. इससे किसानों को एक ही जमीन से अतिरिक्त आमदनी मिल सकती है.

तीन से चार साल में शुरू हो सकता है उत्पादन

नारियल की उन्नत किस्मों में चौघट ऑरेंज ड्वार्फ, कल्पश्री, कल्प ज्योति, कल्प सूर्या, कल्प स्वर्णा, कल्प हरिता, चंद्र शंकरा, केरा शंकरा, समृद्धि और कल्प श्रेष्ठ शामिल हैं. इनमें कई किस्मों में तीन से चार साल में फल आना शुरू हो सकता है. नारियल के पेड़ में अलग-अलग समय पर फूल और फल विकसित होते हैं. इसलिए पूरी फसल एक साथ तैयार नहीं होती. सामान्य तौर पर 45 से 60 दिन के अंतराल पर नारियल की तुड़ाई की जा सकती है. साल में करीब 6 से 8 बार फल मिल सकते हैं, जिससे किसानों को नियमित आमदनी का मौका मिलेगा.

पानी और खाद का रखना होगा ध्यान

नारियल की खेती में खाद और पानी का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. विकसित पेड़ को सलाना करीब 50 किलो जैविक खाद के साथ जरूरी पोषक तत्व देने की जरूरत होती है. दुमका में गर्मी के दौरान पानी की कमी बड़ी चुनौती हो सकती है. इसलिए ब्लू प्रिंट में बोरिंग, कुआं और ड्रिप सिंचाई जैसी सुविधाओं की व्यवस्था पहले से करने का सुझाव दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड में बदली तस्वीर, उच्च शिक्षा में छात्रों से आगे निकलीं छात्राएं

Continue reading on the app

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाली बनेंगी दूसरी भारतीय बल्लेबाज

IND vs PAK : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बांए हाथ की बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना के पास आज इतिहास रचने का मौका होगा. दरअसल, महिला एशिया कप 2026 में आज यानी 5 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. ये टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला है और इसमें भारत की उपकप्तान मंधाना के पास भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

स्मृति मंधाना तोड़ेंगी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड 

स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर विराट कोहली के भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन जाएंगी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 37 बर 50 से अधिक का स्कोर बनाया है. वहीं स्मृति मंधाना भी 37 बार 50 प्लस का स्कोर टी20 क्रिकेट में बना चुकी हैं.

आज पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना अगर अर्धशतक लगा देती हैं तो, वो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन जाएंगी. इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. 

विराट कोहली का टॉप पर कब्जा

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. किंग कोहली ने अपने करियर में 39 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. उनके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 50 प्लस का स्कोर बनाने के बाद स्मृति मंधाना दूसरे स्ठान पर पहुंच जाएंगी. क्योंकि मंधाना के फिर 38 फिफ्टी प्लस स्कोर टी20 इंटरनेशनल में हो जाएंगे. 38 पाचास प्लस स्कोर के साथ वो रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे और विराट कोहली के सिर्फ पीछे रह जाएंगी. 

पिछले मैच में मंधान ने मचाया था धमाल

महिला एशिया कप 2026 के अपने पिछले मैच में हांगकांग चाइना के खिलाफ धमाल मचाया था. उन्होंने शतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. मंधाना ने इस मुकाबले में पहली पारी में खेलते हुए 64 बॉल का सामना किया था. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाकर कुल 124 रनों की आतिशी पारी खेली थी. इस पारी में स्मृति मंधाना का स्ट्राइक रेट 193.75 रहा था. इस पारी के लिए मंधाना का प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 

भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड

भारतीय विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.

पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.

ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ रचने उतरेंगी इतिहास, जानिए किन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill: 8 चौके-छक्के… शुभमन गिल का इस टीम के लिए धमाकेदार डेब्यू, 21 गेंदों में ठोके इतने रन

Sher-E-Punjab T20 league:भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में पहला मैच काफी शानदार रहा. उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए दमदार आगाज किया. Sun, 06 Sep 2026 23:18:40 +0530

  Videos
See all

दिल्ली चलती कार में लगी आग | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:10:38+00:00

Delhi Building Collapse | ABVP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, MCD Office में की तोड़-फोड़ | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers