Responsive Scrollable Menu

Teachers Day: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया

नयी दिल्ली, पांच सितंबर सचल वैज्ञानिक प्रयोगशाला बनाने, पुनर्चक्रण की गई वस्तुओं से संवादात्मक आउटडोर साइंस और नॉलेज पार्क तैयार करना, रीडिंग कैंपेन और ‘ट्री टॉक’ (क्यूआर कोड-आधारित वनस्पति अध्ययन प्रणाली) जैसे नवोन्मेष के लिए 82 शिक्षकों को इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तीन विभागों से चुने गए 82 शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया। इनमें स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के 48 शिक्षक, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षक या फैकल्टी सदस्य, और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 13 कौशल प्रशिक्षक शामिल हैं।

राजस्थान के झालावाड़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के दिव्येंदु सेन को आभासी जीव विज्ञान प्रयोगशाला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित जीवविज्ञान शिक्षा और ‘ट्री टॉक’ क्यूआर आधारित वनस्पति अध्ययन प्रणाली जैसे कम लागत वाले और बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले समाधान विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है। इन पहलों को राजकीय विद्यालयों के छात्रों तक उच्च-स्तरीय ‘स्टेम’ (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित)शिक्षा पहुंचाने की उनकी क्षमता के लिए सराहा गया है। छत्तीसगढ़ के खिचड़ी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की सुनीता यादव को ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और समग्र शैक्षिक विकास की पहलों का नेतृत्व करने के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार के साथ दिये गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया, ‘‘ उनकी शानदार सामुदायिक पहल ‘न्योता भोजन’ (जो अब पूरे राज्य में फैल चुका है) और घर-घर पुस्तक वाचन अभियान की वजह से उनके स्कूल में 100 प्रतिशत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन)का लक्ष्य हासिल किया है, जिससे स्कूल को ‘सुघ्घर पढ़ैया’ कौस्तुभ श्रेणी का दर्जा मिला है। न्योता भोजन समुदाय द्वारा प्रायोजित भोजन की एक पहल है, जिसका श्रेय यादव के स्कूल में छात्रों के पोषण में सुधार लाने को जाता है।’’ महाराष्ट्र के नासिक की कुंडा जयवंत बछाव को हर विद्यार्थी तक नवोन्मेषी और समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। बछाव को प्रदान प्रशस्ति पत्र में कहा गया, ‘‘ अपनी शैक्षणिक मार्गदर्शन पहल के जरिए, उन्होंने 150 से अधिक जरूरतमंद लड़कियों को आर्थिक और शैक्षणिक मदद दी है, जिससे कम उम्र में शादी को रोका जा सका है और उनके लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुले हैं।

सामुदायिक और कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की मदद से 55 लाख रुपये से अधिक सहायता राशि एकत्र करने और छात्रों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने के लिए उनका मार्गदर्शन, सर्वांगीण विकास, समुदाय के भरोसे और समावेशी राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनके असाधारण समर्पण को प्रदर्शित करती है।’’ चंडीगढ़ के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय के रवि जायसवाल को उनके नए तरह के शिक्षण के तरीकों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कम लागत वाले और आसानी से बढ़ाए जा सकने वाले कई समाधान तैयार किए हैं, जैसे कि सीवी रमन डोम थिएटर, वाहन पर स्थापित सचल विज्ञान प्रयोगशाला और पुनर्चक्रण की गई वस्तुओं से बना संवादत्मक आउटडोर विज्ञान और ज्ञान पार्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की रेनू त्रिपाठी को 60 गांवों के स्कूल छोड़ने वाले और स्कूल न जाने वाले बच्चों को वापस कक्षा में लाने के लिए की गई कोशिशों को मान्यता देने के वास्ते राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Continue reading on the app

Ahmedabad-Surat Courts को Bomb Threat, ईमेल से हड़कंप; सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर

अहमदाबाद की सभी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक ईमेल मिला है। अहमदाबाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि वे अभी इस मामले में सामान्य कार्रवाई कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में अहमदाबाद के कई कोर्ट कॉम्प्लेक्स का ज़िक्र था, जिनमें घी कांटा का मेट्रोपॉलिटन कोर्ट और लाल दरवाज़ा का सेशंस कोर्ट शामिल हैं। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें, बम निरोधक दस्ते के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी संबंधित जगहों पर पहुंचे और तलाशी शुरू कर दी। 
 

इसे भी पढ़ें: Kharge विवाद में Zero FIR दर्ज, BJP ने Congress पर ओछी राजनीति का लगाया आरोप


एहतियात के तौर पर कोर्ट की इमारतों को तुरंत खाली करा लिया गया और सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी संदिग्ध चीज़ की जांच की। मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है। खास बात यह है कि ये धमकी भरे ईमेल ऐसे समय में आए हैं जब स्कूलों, कॉलेजों, अदालतों और नगर निगम के दफ्तरों जैसे सार्वजनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि वे ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और धमकी में बताई गई जगहों पर सुरक्षा जांच कर रहे हैं।


एक और घटना में, नोएडा अथॉरिटी को एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें चेतावनी दी गई थी कि सेक्टर 39 में स्थित उसके ऑफिस की इमारत को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह घटना हाल ही में सामने आई, जब धमकी के बाद सात मंजिला इमारत में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया; पुलिस टीमों और डॉग स्क्वॉड ने ऑफिस, कॉमन एरिया और आस-पास की जगहों की बारीकी से तलाशी ली।
 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love पर विवाद खत्म! पेंगुइन के इनकार के बाद अब HarperCollins India छापेगा संस्मरण


पिछले महीने, दिल्ली हाई कोर्ट को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। यह धमकी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मिली। कोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ज़रूरी मदद के लिए दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया कि ईमेल में "दोपहर 2:11 बजे दिल्ली हाई कोर्ट में धमाका" करने की बात कही गई थी। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते भी हाई कोर्ट परिसर पहुँचे और सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में कई सरकारी जगहों पर बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद कई एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले तलाशी और सुरक्षा जाँच शुरू कर दी और राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

3 मैच की टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड, भारत का इकलौता गेंदबाज जिसने किया ये कारनामा

most wickets in a test series by indian: दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह तीन मैचों की किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, ओवरऑल लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर कायम हैं. दुनिया के सिर्फ 5 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टेस्ट सीरीज में 30 या इससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया है. Mon, 7 Sep 2026 10:01:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CM Bhagwant Maan: जेल में संजीव अरोड़ा से मिलने जाएंगे सीएम मान? #aap #sanjeevarora #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T05:11:17+00:00

A. Revanth Reddy Government पर KTR ने बोला हमला #telangana #hyderabad #ktr #harishrao #brs #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T05:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers