एआई बूम से 2025 में वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की संपत्ति रिकॉर्ड 15 ट्रिलियन डॉलर के पार
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2025 में दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में आई तेजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूत बढ़त है, जिससे अरबपतियों की संख्या के साथ-साथ उनकी संपत्ति में भी तेज वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी वेल्थ इंटेलिजेंस फर्म अल्ट्राटा की एक रिपोर्ट में दी गई।
2024 में एयरफोर्स पर हमले में शामिल लश्कर आतंकी ढेर:पाकिस्तान का नागरिक था; बडगाम में अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से चल रहे ऑपरेशन अशदर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया कि आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यासिर पाकिस्तानी नागरिक था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उसे ढेर किया था। बडगाम में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकी यासिर सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। एजेंसियों के मुताबिक, वह जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है। इसमें मई 2024 में पुंछ में IAF काफिले पर हमला और दिसंबर 2023 का डेरा की गली (DKG) एंबुश शामिल है। 4 मई 2024 को पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों ने IAF के काफिले पर हमला किया था, इसमें एक जवान की जान गई थी। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





