Responsive Scrollable Menu

570 दिन की शिकायत और कानूनी प्रक्रिया के बाद सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त, सियासी माहौल गरम

570 दिन की शिकायत और कानूनी प्रक्रिया के बाद सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त, सियासी माहौल गरम

Continue reading on the app

भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग:4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं

तेलंगाना में वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देने की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ उसके ही शासन वाले राज्यों में महिला मंत्रियों की संख्या न के बराबर है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार है। लेकिन सिर्फ 3 मंत्री पद पर महिलाएं हैं। उन्होंने कहा- हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक भी महिला मंत्री नहीं है। केरल में दो महिला मंत्री हैं, जबकि तेलंगाना में दो में से एक मंत्री को हटा दिया गया। इस तरह चार राज्यों में अब सिर्फ तीन महिला मंत्री रह गई हैं। यह महिलाओं के साथ अन्याय है। सुरेखा को हटाने पर कांग्रेस से भाजपा का सवाल मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से हटा दिया था। यह फैसला सुरेखा की बेटी की ओर से मुख्यमंत्री और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर हुए विवाद के बीच लिया गया। सुरेखा ने कार्रवाई को गलत बताते हुए रेवंत रेड्डी पर ‘ब्लैकमेल की राजनीति’ करने का आरोप लगाया था। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि यही खड़गे हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर महिलाओं के लिए 33% आरक्षण जल्द लागू करने की मांग की थी। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण की बात करती है, लेकिन उसके अपने राज्यों में महिलाओं को मंत्री पद देने की स्थिति अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विचार, बयान और काम, तीनों में महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर विरोधाभास दिखाई देता है। राहुल के ‘स्मैश पैट्रिआर्की’ के नारे पर सुधांशु तंज सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के ‘स्मैश पैट्रिआर्की’ यानी पितृसत्ता खत्म करने के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह नारा लगाती है, लेकिन दूसरी तरफ महिला मंत्रियों को एक-एक करके हटाया जा रहा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के रिकॉर्ड की तुलना केंद्र की मोदी सरकार से की। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की सरकार में देश के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा महिला मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में मोदी सरकार का रिकॉर्ड कांग्रेस से अलग है। झारखंड परीक्षा मामले पर भी कांग्रेस को घेरा त्रिवेदी ने झारखंड में सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्र पदाधिकारी की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके मुताबिक परीक्षा के प्रश्नपत्र स्ट्रॉन्ग रूम से निकाले गए और उनमें बदलाव किया गया। भाजपा नेता ने इसे सिर्फ ‘पेपर लीक’ नहीं, बल्कि ‘पेपर लूट’ बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाली राजनीतिक पार्टियां झारखंड के मामले में चुप हैं। त्रिवेदी ने इस चुप्पी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेताओं की तुलना ‘गांधी जी के तीन बंदरों’ से की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले में न कुछ देखना चाहते हैं, न सुनना और न ही बोलना। उनके मुताबिक, झारखंड के अभ्यर्थियों और देशभर के छात्रों के बीच इस चुप्पी को लेकर नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सामने आए तथ्य छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ‘हकीकत’ दिखाते हैं। कांग्रेस के मुकाबले BJP शासित राज्यों में महिला मंत्रियों की संख्या ज्यादा कांग्रेस की चार राज्य सरकारों में महिला मंत्रियों की संख्या 3 है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में 0, केरल में 2 और तेलंगाना में 1 महिला मंत्री है। कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकारों में झारखंड में 2 और जम्मू-कश्मीर में 1 महिला मंत्री हैं। वहीं BJP या NDA शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल में 7, उत्तर प्रदेश में 6, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, गुजरात में 3, हरियाणा और राजस्थान में 2-2 और छत्तीसगढ़ में 1 महिला मंत्री हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… केरलम में महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथापाई:कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इसमें राम्या के साथ कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने विधायक का हाथ पीछे की ओर मरोड़ दिया। वीडियो में विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद व्यक्ति से पूछती हैं कि वह कौन है। घटना के बाद विधायक को चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है और लगातार हार के बीच अब टीम के पुराने प्रदर्शन और उसके बाद हुए बदलावों को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने मौजूदा संकट की एक ऐसी वजह बताई है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। यूसुफ के मुताबिक पाकिस्तान की मुश्किलों की शुरुआत 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद हुई।

उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली विश्व कप जीत थी। मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि इस जीत के बाद टीम के कुछ खिलाड़ियों में उपलब्धि को लेकर ऐसा भाव पैदा हुआ, जिसने आगे चलकर उनके प्रदर्शन और रवैये को प्रभावित किया।

समा टीवी से बातचीत में यूसुफ ने कहा कि भारत के खिलाफ जीत के बाद खिलाड़ियों को लगा कि उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनके अनुसार खिलाड़ी यह नहीं समझ पाए कि उस सफलता के बाद उन्हें आगे क्या करना है। यूसुफ ने यह भी कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ी को विनम्र रहना चाहिए और सफलता के कारण घमंड या विरोधियों के प्रति अनादर की भावना नहीं आनी चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यूसुफ की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब टीम लगातार खराब नतीजों से जूझ रही है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हार मिली। इससे पहले हेडिंग्ले में टीम पारी और 103 रन से मुकाबला गंवा चुकी थी। दो लगातार हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया और उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया, जिनमें पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और उनके सहायक उमर गुल को भी जिम्मेदारियों से हटा दिया। यूसुफ ने बोर्ड के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टीम को सुधारने के लिए बोर्ड ने लगातार प्रयास किए, कई कोच आए और गए तथा अलग-अलग स्तर पर बदलाव किए गए, लेकिन खिलाड़ियों की ओर से जिम्मेदारी लेने की कमी बनी रही।

यूसुफ ने पाकिस्तान टीम में कप्तानी को लेकर भी खींचतान का जिक्र किया। उनका दावा है कि एक समय टीम के लगभग हर खिलाड़ी की कोशिश पाकिस्तान का कप्तान बनने की थी। उनके मुताबिक इस तरह की सोच के दुष्परिणाम अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट को भुगतने पड़ रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान का प्रदर्शन कई बड़े टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है। इस साल मई में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से हरा दिया था। यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की दूसरी लगातार 0-2 सीरीज हार थी, क्योंकि 2024 में पाकिस्तान की धरती पर भी उसे इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि पाकिस्तान का संकट केवल टेस्ट क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा है। एकदिवसीय विश्व कप, टी20 विश्व कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आयोजनों में भी टीम अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। यूसुफ ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों के प्रदर्शन को देखें तो पाकिस्तान ने लगातार खराब क्रिकेट खेला है और किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर पूरी जिम्मेदारी लेने की कोशिश नहीं की।

हालांकि, 2021 की भारत पर जीत को मौजूदा संकट की एकमात्र वजह मानना यूसुफ का व्यक्तिगत आकलन है। टीम की लगातार विफलताओं के पीछे चयन नीति, कप्तानी में बदलाव, खिलाड़ियों का प्रदर्शन, कोचिंग व्यवस्था और क्रिकेट प्रशासन जैसे कई कारणों पर पहले से चर्चा होती रही है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट के सामने चुनौती सिर्फ टीम बदलने की नहीं, बल्कि लंबे समय की रणनीति और जवाबदेही तय करने की भी बनी हुई है
हैं। 
Sun, 06 Sep 2026 22:19:00 +0530

  Videos
See all

मोदी ने कहा 'फूफा'..नाराज हो गई कांग्रेस! | Naraz Fufa | BJP | Modi Vs Kharge | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:17:04+00:00

ABVP Protest Against MCD: एमसीडी दफ्तर के बाहर ABVP ने की तोड़फोड़ ! #shorts #ytshorts #abvp #mcd #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers