Poonam Pandey Video: 'मेरे बोल्ड कंटेंट समाज सेवा हैं', पूनम पांडे की खास अपील, बोलीं- 'भारत में वेश्यावृत्ति लीगल हो'
Poonam Pandey Video: अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड कंटेंट तो कभी फेक फोटो-वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब हाल ही में पूनम पांडे ने जो बयान दिया है उसके चलते वह एक बार फिर चर्चा में हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर राय रखी और इसे समाज सेवा बताया। साथ ही पूनम पांडे ने अपील की कि भारत में वेश्यावृत्ति (Prostitution) को कानूनी मान्यता दी ताकी अपराधों, खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम करने में मदद हो सके।
'अगर मेरी एक वीडियो किसी को शांत करती है तो दिक्कत क्या है?'
RVCJ Movies के साथ बातचीत में पूनम पांडे ने एरोटिक कंटेंट (कामुक कंटेंट) पर बात करते हुए कहा- "लोग तनावग्रस्त हैं, बहुत सारे पुरुष तनावग्रस्त हैं। और अगर मेरा एक वीडियो उन्हें शांत करने में मदद करता है, तो इसमें समस्या क्या है? बहार अपराध दर क्या हो रहा है। भारत में वेश्यावृत्ति कानूनी करना चाहिए, फिर अपराध दर कितने कम हो जाएंगे, महिलाओं के खिलाफ अपराध।
Poonam Pandey is back with her absurd suggestions.
— Chota Don (@choga_don) September 2, 2026
She says India should legalise prostitution, claiming it will reduce the crime rate against women ????.
She also says, “My erotica video is doing a service to humanity, India, and the entire world. It helps men relax so that they… pic.twitter.com/OCKkSqPwTa
ट्रोलिंग पर भी खुलकर बोलीं पूनम पांडे
पूनम पांडे ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अपने कंटेंट को लेकर उन्हें लंबे समय से आलोचनाओं और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार उनके दोस्त भी उनके काम को लेकर मजाक करते हैं, जबकि वही लोग उनके वीडियो देखने की बात भी करते हैं।
अभिनेत्री ने माना कि कभी-कभी उनका भी मन करता है कि वह ट्रोल्स को उसी अंदाज में जवाब दें, लेकिन फिर वह खुद को रोक लेती हैं। उनके मुताबिक, वह अपनी सीमाएं और अपना स्तर बनाए रखना पसंद करती हैं।
विवादों में रहती हैं पूनम पांडे
पूनम पांडे लंबे समय से अपने बोल्ड कंटेंट और सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रही हैं। हाल के दिनों में भी वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी पोस्ट को लेकर चर्चा में आई थीं।
अप्रैल में पूनम ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। बाद में अभिनेत्री ने इसे अप्रैल फूल प्रैंक बताया। इस पोस्ट के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
लेकिन पूनम से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद 2024 में सामने आया था, जब उन्होंने अपनी झूठी मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलाकर सभी को चौंका दिया था। बाद में उन्होंने बताया था कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। हालांकि, इस तरीके को लेकर उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
Nepal Flood: सांस थमने से पहले पहुंची रेस्क्यू टीम, 10 दिन बाद मलबे में दबी 60 साल की महिला जिंदा मिली
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद 10 दिन से मलबे में दबी 60 महिला को जिंदा निकाला गया. यह बचाव अभियान सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने चलाया. इससे पहले भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से दो कर्मचारियों को 9 दिन बाद बचाया गया था.
The post Nepal Flood: सांस थमने से पहले पहुंची रेस्क्यू टीम, 10 दिन बाद मलबे में दबी 60 साल की महिला जिंदा मिली appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





