Responsive Scrollable Menu

निशु आजाद केस में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

निशु आजाद केस में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Continue reading on the app

ग्वालियर पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर, चार थाना क्षेत्र की चोरियों का खुलासा, लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर बरामद

ग्वालियर पुलिस ने तीन ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो सूने घरों को निशाना बनाते थे और वहां से सोने चांदी के आभूषण चुराते थे, पिछले दिनों इन बदमाशों ने माधौगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की थी यहाँ से 1 लाख रुपये कैश, करीब 50 लाख रुपये के गहने चुराए थे जिनमें से पुलिस करीब 35 लाख रुपये एक गहने बरामद कर चुकी हैं आरोपियों ने पूछताछ में तीन अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी करना स्वीकार किया है, पुलिस इसका पता लगा रही है।

सूने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को ग्वालियर की माधौगंज थाना पुलिस ने चोरी के माल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है, चोर बहुत शातिर हैं पूछताछ में तीन अलग अलग थाना क्षेत्र की चोरियों का अपराध भी आरोपियों ने कबूला है, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये गए लाखों रुपये के जेवर बरामद किये है।

परिवार रक्षा बंधन पर घर गया चोरों ने 50 लाख के जेवर चुराए 

पुलिस ने बताया कि संभाजी विलास कॉलोनी गली नं.02 लाला का बाजार निवासी हर्षवर्धन सिंह तोमर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे रक्षा बंधन पर अपने पिता के घर मुंगावली, जिला अशोकनगर चले गए थे, जब वे लौटकर आये तो घर के ताले टूटे हुए थे अलमारी में रखा करीब 1 लाख रुपये , सोने के जेवर सब गायब थे, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जिसमें पुलिस को तीन संदिग्ध दिखाई दिए पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

ग्वालियर के ही रहने वाले हैं शातिर चोर 

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुप्तेश्वर मंदिर के पास तीन संदेही युवक खड़े हुए हैं वो चोर हो सकते हैं,  पुलिस तत्काल वहां पहुंची तो मंदिर के किनारे रोड तरफ तीन युवक खड़े दिखाई दिए उन्होंने पुलिस को देखा तो भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया एक ने अपना नाम विवेक प्रजापति, दूसरे ने अपना नाम राज खान  और तीसरे ने अपना नाम फरमान खान बताया, पूछताछ में उन्होंने माधौगंज थाने की चोरी करने की बार कुबूल की।

आरोपियों के कब्जे से 35 लाख के जेवर बरामद 

पूछताछ में आरोपियों ने साडा वाईपास रोड खंडहर में चोरी का माल छिपाने की जानकारी दी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों में थाना माधौगंज के अलावा थाना बहोड़ापुर, गिरवाई एवं कंपू की चार चोरियों को भी स्वीकार किया है। एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आरोपियों ने फरियादी के घर से करीब  50 लाख रुपये की चोरी की थी जिसमें से करीब 35 लाख के जेवर मिल चुके हैं , आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, इनका पुलिस रिमांड लिया जायेगा, उम्म्मीद है जल्दी ही शेष जेवर और अन्य चोरियों के माल का खुलासा भी हो जायेगा।

Continue reading on the app

  Sports

3 मैच की टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड, भारत का इकलौता गेंदबाज जिसने किया ये कारनामा

most wickets in a test series by indian: दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह तीन मैचों की किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, ओवरऑल लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर कायम हैं. दुनिया के सिर्फ 5 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टेस्ट सीरीज में 30 या इससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया है. Mon, 7 Sep 2026 10:01:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CM Bhagwant Maan: जेल में संजीव अरोड़ा से मिलने जाएंगे सीएम मान? #aap #sanjeevarora #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T05:11:17+00:00

A. Revanth Reddy Government पर KTR ने बोला हमला #telangana #hyderabad #ktr #harishrao #brs #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T05:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers