Responsive Scrollable Menu

Lamborghini स्टाइल में आया Tecno Pova 8 Pro 5G: 6500mAh बैटरी, 12GB RAM के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Tecno ने लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड Tonino Lamborghini के साथ मिलकर अपना नया Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition लॉन्च किया है। यह दोनों कंपनियों की पहली स्मार्टफोन कोलैबोरेशन है। नए लिमिटेड एडिशन फोन को ब्लैक और रेड कलर थीम में खास Tonino Lamborghini डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश किया गया है।

फोन के रियर पैनल पर Pulse Line डिजाइन और Tonino Lamborghini का लोगो दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर मिलता है। वहीं, फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। देखिए कीमत, फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स विस्तार से। 

Tecno Pova 8 Pro 5G Lamborghini Edition का डिजाइन
Tecno ने इस स्मार्टफोन को इटालियन लाइफस्टाइल ब्रांड Tonino Lamborghini के साथ मिलकर डिजाइन किया है। फोन को Tonino Lamborghini Black शेड में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक और रेड कलर का कॉम्बिनेशन और हेक्सागोन पैटर्न देखने को मिलता है। रियर पैनल के बीच में Pulse Line के साथ एक इंटरनल मिरर स्ट्रक्चर दिया गया है, जो रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है। वहीं, Tonino Lamborghini का लोगो प्रीमियम मेटैलिक फिनिश में दिया गया है। Alive Matrix Display पर कस्टमाइज्ड ‘L’ सिग्नेचर भी मिलता है।

Tecno Pova 8 Pro 5G Lamborghini Edition के फीचर्स 
स्मार्टफोन में 6.78-इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2,644 x 1,208 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 429ppi है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

ये भी पढ़े-ः Noise Master Buds Open लॉन्च: धांसू Bose साउंड के साथ मिलेगा ओपन-ईयर डिजाइन, जानें फीचर्स

प्रोसेसर
Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। RAM एक्सपेंशन फीचर की मदद से RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

50MP कैमरा और Alive Matrix Display
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-700C सेंसर के साथ मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में Alive Matrix Display भी मौजूद है, जिसे अलग-अलग तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सेंसर की बात करें तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, G-सेंसर, ई-कंपास, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और जायरोस्कोप शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर 
स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन को दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.48 x 77.27 x 7.39mm है और इसका वजन 189 ग्राम है।

कीमत और उपलब्धता
Tecno ने फिलहाल Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition की कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हार्डवेयर के लिहाज से यह फोन Tecno Pova 8 Pro 5G के समान है, जिसे कंपनी ने पिछले महीने भारत में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। लिमिटेड एडिशन की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी कंपनी की ओर से बाद में जारी किए जाने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट: रूस-यूक्रेन जंग की रियल स्टोरी पर बनेगी फिल्म, अर्जुन रामपाल भी आएंगे नजर

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म एल 367 का ऑफिशियल टाइटल 'ऑपरेशन गंगा' अनाउंस हो गया है. नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर विष्णु मोहन के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म रूस-यूक्रेन जंग के दौरान भारत सरकार के रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर होगी. जानिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और स्टार-स्टडेड टेक्निकल टीम के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

Shafali Verma: पहली गेंद पर छक्का, फिर 3000 T20I रन पूरे… 22 की उम्र में शेफाली ने तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND-W vs PAK-W: भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भले ही एक छोटी पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. Sat, 05 Sep 2026 22:38:30 +0530

  Videos
See all

Prayagraj Flood Update: प्रयागराज में घटा गंगा-यमुना का पानी, जानिए ताजा हाल! Sangam Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:45:21+00:00

Bhavnagar News: सीन रिक्रिएशन में जमकर धुनाई | Gujarat News | Scene Recreation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers