Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य की एंट्री, 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें
Surya Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल बदलने पर राशियों पर प्रभाव पड़ता है. इससे जीवन पर असर होता है. सूर्य जो ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं. उनका एकबार फिर से राशि परिवर्तन होने वाला है. सितंबर के महीने में 17 तारीख को सूर्य का सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश होगा. सूर्य इस राशी में करीब 1 महीने तक रहने वाले हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य के गोचर का असर 12 राशियों पर होने वाला है. इससे कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ प्रभाव डाल सकता है.
सूर्य को ज्योतिष में आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा से लेकिर उच्च अधिकार का कारक माना जाता है. कन्या राशि, जो बुध ग्रह के स्वामित्व की राशि है, उन्हें बुद्धि, गणना और व्यवहार से जोड़ा जाता है. सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश कुछ जातकों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए लिहाज से बेहतर अवसरों को आकर्षित करेगा. आइए जानते हैं कौन सी राशियों को इससे लाभ होगा.
कब होगा सूर्य का गोचर?
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. इस समय वे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य यहां 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, इस अवधि में सूर्य से संबंधित राशियों को ऊर्जा मिलेगी और लाभ होगा. इस दौरान सभी राशियों को सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और दान करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, किसे होगा नुकसान?
सूर्य गोचर से होगा इन 5 राशियों को लाभ
1.सिंह राशि
सूर्य के गोचर से सिंह राशि के जातकों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस दौरान काम को लेकर आप बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाएंगे. नौकरी करने वाले जातकों को इंटरव्यू या फिर किसी प्रशासनिक काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलने वाले हैं. आर्थिक मोर्चे पर भी इनकी स्थिति बेहतर होने वाली है. इन लोगों को यात्रा से जुड़े अवसर मिलने वाले हैं.
2.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर महत्वपूर्ण है. क्योंकि सूर्य का प्रवेश इस राशि में ही होने वाला है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में इनकी पकड़ मजबूत होगी. इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर भी मिल सकते हैं. काम में नई पहचान मिल सकती है. कारोबार में भी इन लोगों के लिए अनुकूल समय चल रहा है. किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिलने वाला है. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि, पर्सनल लाइफ में बातचीत के दौराव संयम बनाए रखना जरूरी होगा.
3.वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मकता लेकर आने वाला है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. इन लोगों को कारोबार में लाभ होगा और पार्टनरशिप वाले बिजनेस में भी डबल लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. इस दौरान आपको अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, उनके सहयोग से भी कोई कार्य कर सकते हैं. मगर वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है.
4.धनु राशि
धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा. इन लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. कारोबारियों को भी नई डील मिलने के अवसर मिलने वाला है. भूमि-भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. इन लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और शुभ समाचार मिल सकते हैं.
5.मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर कई मामलों में राहत दिलाने वाला साबित होगा. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलेंगे. इन्हें मेहनत करने के लिए भी पर्याप्त शक्ति मिलेगी, जिससे लाभ होने की संभावना बनी हुई है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, सफलता मिलेगी. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सेहत में भी उत्तम सुधार होगा.
ये भी पढ़ें- मनुष्य ही नहीं, देवताओं-भगवानों से लेकर असुरों के भी थे शिक्षक, जानें इनके गुरुओं के बारे में
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ठगी का नया हथियार 'IAS' बनना ! तृप्ति सिंह से लेकर मनीष गुप्ता तक एक जैसे पैटर्न की वजह क्या है?
मध्य प्रदेश की तृप्ति सिंह से लेकर बिहार के मनीष गुप्ता तक, हाल के महीनों में कई फर्जी IAS मामले सामने आए हैं. आखिर क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड? UPSC के आंकड़ों, बेरोजगारी और सामाजिक मानसिकता के जरिए समझिए पूरा खेल.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV






