Responsive Scrollable Menu

भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास

भारतीय वायुसेना और जापान की वायुसेना के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास 'वीर गार्जियन 2026' का आगाज हो गया है. यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है. 

भारतीय वायुसेना ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. वायुसेना ने बताया कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के दो सी-2 विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे, इनके साथ जापानी दल इस अभ्यास के दूसरे संस्करण में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा है.

भारतीय वायुसेना ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी तालमेल, ऑपरेशनल सहयोग और आपसी समझ को और बढ़ाएगा. इससे भारत और जापान के बीच दोस्ती के स्थायी बंधन और मजबूत होंगे.

बता दें कि 'एक्सरसाइज वीर गार्जियन 2026' भारतीय वायुसेना और जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच एक द्विपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास है. इसका पहला संस्करण भी काफी सफल रहा था और अब दूसरे संस्करण में दोनों देश अपनी हवाई ताकत और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे.

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के बारे में बात करें तो यह जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज की वायु और अंतरिक्ष शाखा है, जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1954 को हुई थी. इसका मुख्य काम जापानी हवाई क्षेत्र की रक्षा करना, निगरानी करना और इलेक्ट्रॉनिक और साइबर युद्ध को अंजाम देना है. इसके प्रमुख कमानों में एयर डिफेंस कमांड, एयर सपोर्ट कमांड, एयर ट्रेनिंग कमांड, एयर मटेरियल कमांड और एयर डेवलपमेंट एंड टेस्ट कमांड शामिल हैं.

जेएएसडीएफ ने अंतरिक्ष में स्थिर संपत्ति के उपयोग की रक्षा के लिए स्पेस ऑपरेशंस विंग की भी स्थापना की है.

यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.

स्रोत- आईएएनेस

Continue reading on the app

CJP प्रोटेस्ट में मारपीट करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया था, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. बता दें, एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र को गिरफ्तार कर लिया था. 

दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज पुरानी एफआईआर में कल एससी-एसटी एक्ट और बाद में POSCO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी थी. बता दें, एक दिन पहले सीजेपी ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और में POSCO में केस दर्ज की. 

जो हुआ वह सेल्फ डिफेंस में किया- स्वतंत्र

जब संसद मार्ग पुलिस थाने में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, उस बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक नया वीडियो सामने आया था. स्वतंत्र ने वीडियो में कहा कि लोग जिसे हमला बात रहे हैं, वह असल में सेल्फ डिफेंस में किया गया था. स्वतंत्र ने कहा कि अगर वह सेल्फ डिफेंस में नहीं करता तो भीड़ उनको पीट-पीटकर मार सकती थी. भारद्वाज का दावा है कि उसे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. इस दौरान उसके कड़े से नाबालिग के पिता के सिर पर चोट लग गई. 

 

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां, 14 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 most century partnerships in test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजों की शतकीय साझेदारियां मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाती हैं. राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी सबसे ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप में टॉप पर है, जबकि महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा की जोड़ी दूसरे स्थान पर है. गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हेन्स और मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग की जोड़ियों ने भी अपनी आक्रामकता से इतिहास रचा. Sat, 5 Sep 2026 16:44:36 +0530

  Videos
See all

Gorakhpru में 81 शिक्षकों का सम्मान! CM योगी ने सौंपा राज्य शिक्षक पुरस्कार | Teacher's Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T11:12:19+00:00

पेट्रोल कर्मी को अपने साथ लेकर भागा गाड़ी वाला, हापुड़ में हैरान करने वाला मामला #Hapur #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T11:08:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers