Bigg Boss 20: बादशाह से बेवफाई का बदला लेंगी ईशा रिखी? शो में बताएंगी तलाक की सच्चाई, Promo में दिखी झलक
Isha Rikhi in Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले शो के मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा प्रोमो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा छेड़ दी है। प्रोमो में एक एक्ट्रेस कंटेस्टेंट अपने टूटे रिश्ते और प्यार में मिले दर्द के बारे में बात करते हुए भावुक होती नजर आ रही हैं। चेहरा ब्लर होने की वजह से उनकी पहचान साफ नहीं हो रही है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स का दावा है कि ये पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हो सकती हैं।
ईशा रिखी का नाम हाल ही में सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) के साथ उनके रिश्ते और अलगाव को लेकर सुर्खियों में रहा है। ऐसे में प्रोमो में रिश्ते और टूटे भरोसे का जिक्र होने के बाद फैंस इसे दोनों की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।
प्रोमो में रोती दिखीं एक्ट्रे, क्या ये हैं ईशा रिखी?
प्रोमो में नजर आ रही महिला खुद को पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री के तौर पर पेश करती हैं। बातचीत के दौरान वह अपने प्यार और रिश्ते में मिले अनुभवों को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं।
वह कहती सुनाई देती हैं, “मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया...” इसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। आगे वह टूटे भरोसे का जिक्र करते हुए कहती हैं, “जब आपका ट्रस्ट टूटता है कुछ रिश्तों से तो...”
यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। हालांकि प्रोमो में चेहरा छिपाया गया है और मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि कंटेस्टेंट ईशा रिखी ही हैं।
फैंस जोड़ रहे बादशाह से कनेक्शन
प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि ब्लर फेस के पीछे Isha Rikhi ही हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में रैपर बादशाह को टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
कुछ यूजर्स ने प्रोमो में रिश्ते और टूटे भरोसे की बात को ईशा और बादशाह के हालिया अलगाव से जोड़कर देखा। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही ये प्रतिक्रियाएं केवल दर्शकों के अनुमान हैं।
बादशाह और ईशा ने किया अलग होने का ऐलान
बादशाह और ईशा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर दोनों ने 1 सितंबर को साझा बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की थी। दोनों ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है।
अपने बयान में दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की और कहा कि इस विषय पर यह उनका एकमात्र बयान होगा। उन्होंने आगे किसी भी तरह की अटकल या अनुमान से बचने का अनुरोध किया।
6 सितंबर को होगा बिग बॉस 20 का प्रीमियर
बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। शो शुरू होने से पहले मेकर्स कई कंटेस्टेंट्स के प्रोमो जारी कर रहे हैं, लेकिन कई वीडियोज में चेहरों को जानबूझकर ब्लर रखा गया है। इससे दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर शो में कौन-कौन एंट्री लेने वाला है।
Devraha Baba Vrindavan: श्रीराम और देवरहा बाबा का पुराना नाता! #devrahbaba #devarahababa #vrindavan
#devrahbaba #devarahababa #vrindavan #vrindavanmystery #devrahbabaashram #rammandir #santdevrahbaba #eyeopener #drramasolanki #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





