Responsive Scrollable Menu

खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा:नागपुर में इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट

महाराष्ट्र के नागपुर में एक पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर पत्नी की पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात जिंगाबाई टाकली स्थित घर में हुई। आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णकांत रात 9:45 बजे घर लौटा था। उसने पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा। यामिनी गणेशोत्सव समारोह से पहले डांस प्रैक्टिस के लिए निकलने की तैयारी कर रही थी। उसने खाना बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई। पुलिस ने पति को हत्या के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पत्नी को मुक्का मारा, बिस्तर पर फेंक दिया पुलिस के अनुसार, बहस के दौरान कृष्णकांत ने यामिनी का गला पकड़ लिया। उसने यामिनी को कई बार मुक्का मारा और बिस्तर पर फेंक दिया। यामिनी ने बेचैनी की शिकायत की तो कृष्णकांत दवाइयां लेने के लिए बाहर गया। हालत बिगड़ने पर कृष्णकांत यामिनी को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फ्रैक्चर, आंत में चोट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर और आंतों को गंभीर नुकसान सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने और पेट में गंभीर चोट के संकेत भी मिले। कपल एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर रहने आया था कृष्णकांत और यामिनी करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर आए थे। कृष्णकांत एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है, जबकि यामिनी हाउस वाइफ थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। -------------------------------------

Continue reading on the app

तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया:रसोइया के पति पर आरोप; पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था

तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 48 साल के अरुमुगम को गिरफ्तार किया है। वह स्कूल की रसोइया का पति है। वह अपनी पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था। मामला सत्यमंगलम के पास रामापयलूर के सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां 51 बच्चे पढ़ते हैं। जांच में पता चला कि पाउडर सिर्फ टीचरों के लिए अलग रखे गए सांभर में मिला था, बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में नहीं। शिक्षिका को स्वाद कड़वा लगा, तब खुला मामला 31 अगस्त को स्कूल की शिक्षिका रेवती ने नाश्ता योजना के तहत तैयार सांभर को चखकर देखा। उन्हें इसका स्वाद कड़वा लगा। उन्होंने हेडमिस्ट्रेस कुमुधा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सत्यमंगलम ब्लॉक विकास अधिकारी की सलाह पर हेडमिस्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत की।जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि गोबर पाउडर सिर्फ टीचर्स के लिए रखे गए सांभर के सैंपल में मिला था। छात्रों को परोसे जाने वाले सांभर में इसे नहीं मिलाया गया था। छात्रा को गोबर पाउडर खरीदने के लिए 10 रुपए दिए पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरुमुगम ने एक छात्रा को 10 रुपए देकर पास की दुकान से गोबर पाउडर खरीदने और सांभर में मिलाने को कहा था। छात्रा ने 5 रुपए का नाश्ता खरीदा और बाकी 5 रुपए से गोबर पाउडर लिया। इसके बाद उसने इसे टीचर के लिए अलग रखे सांभर में मिला दिया। पत्नी को रसोइया की नौकरी से हटाया गया था पुलिसने बताया कि अरुमुगम की पत्नी अलम्मल पहले इसी स्कूल में रसोइया थी। खाना बनाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बाद उसे हटा दिया गया था और उसकी जगह दूसरी रसोइया रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से अरुमुगम नाराज था। आरोप है कि उसने दूसरी रसोइया की नियुक्ति से नाराज होकर यह कदम उठाया। सत्यमंगलम पुलिस ने गुरुवार रात अरुमुगम को गिरफ्तार किया। उसे सत्यमंगलम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा, नागपुर में इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट महाराष्ट्र के नागपुर में एक पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर पत्नी की पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात जिंगाबाई टाकली स्थित घर में हुई। आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'आयरलैंड में हार से घबरा गए', अगरकर-गंभीर पर किसने साधा निशाना? अफगानिस्तान सीरीज पर कहा- बड़ी गलती कर दी

kris srikkanth target selectors: क्रिस श्रीकांत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए थे, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार से सेलेक्टर्स घबरा गए हैं, जिससे उन्होंने फुल स्ट्रेंथ के साथ जाने का फैसला किया. Sat, 5 Sep 2026 15:05:53 +0530

  Videos
See all

11 Days Miracle: नेपाली सेना ने सुरंग से निकाला ज़िंदा चीनी नागरिक! | Bhotekoshi Flood Rescue #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:35:57+00:00

Nepal Flood Update: घर की चौथी मंजिल पर 11 दिन तक फंसी रही महिला, ऐसे बची जान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:37:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers