Nepal Landslide Alert: नेपाल के दार्चुला में भारी भूस्खलन से मंडराया बाढ़ का नया खतरा, फ्लैश फ्लड से अब तक 1300 से ज्यादा मौतें
Nepal landslide: पड़ोसी देश नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। नेपाल के दार्चुला जिले में एक भारी भूस्खलन के बाद देश में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने का नया खतरा मंडराने लगा है। यह ताजा संकट ऐसे समय में आया है जब पूरा देश बीते 26 अगस्त को आई भीषण आपदा के जख्मों से उबरने की कोशिश कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, एपी हिमाल ग्रामीण पालिका के भट्टार इलाके में हुए इस बड़े भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा चौलानी नदी (चमेलिया नदी) में जा गिरा, जिससे नदी का प्रवाह आंशिक रूप से बाधित हो गया है। दार्चुला जिला प्रशासन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि यदि और भूस्खलन हुआ तो नदी पूरी तरह से ब्लॉक हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में अचानक भयंकर बाढ़ आ सकती है।
प्रशासन और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। सुदूरपश्चिम के मुख्यमंत्री खगराज भट्ट ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आपदा और बाढ़ सहायता के लिए विशेष इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं।
A reminder that mountains have no borders.
— The Modern Himachal (@themodernhp) September 4, 2026
A landslide was reported near Bhattad in Api Himal, Darchula, Nepal, today. Nearby riverside villages are advised to stay alert.
Sharing this as Nepal’s hills face another weather-related concern. ???????? pic.twitter.com/9fWmcHh6ra
सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार, फिलहाल नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है, लेकिन स्थिति की लगातार निगरानी के लिए बलंच स्थित नेपाल चमेलिया हाइड्रोपावर सिक्योरिटी बेस के जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से पहले आसपास के लोगों को चेतावनी दी जा सके। बता दें कि चौलानी नदी, जिसे चमेलिया भी कहा जाता है, एपी हिमाल क्षेत्र से निकलकर महाकाली नदी में मिलती है जो नेपाल-भारत सीमा का हिस्सा बनाती है।
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1344 हुआ
इस बीच, नेपाल पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि देश में हाल ही में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,344 हो गई है। नेपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 843 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 758 वयस्क और 85 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों से शरीर के 501 कटे हुए अंग (अपुष्ट अवशेष) भी बरामद किए गए हैं।
बता दें कि 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक बर्फ-चट्टान के हिमस्खलन (आइस-रॉक एवांच) के कारण उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मची थी। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित प्रक्रियाओं और डीएनए सैंपल संग्रह के बाद अब तक 1,030 शवों का अस्थायी रूप से अंतिम संस्कार किया जा चुका है। नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल शनिवार को 11वें दिन भी लापता लोगों की तलाश में जुटे रहे। पुलिस डेटा के मुताबिक, वर्तमान में भी लगभग 4,898 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
Iqra Hasan House Arrest Live: SP सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट | Saharanpur | Bulldozer Action
Iqra Hasan House Arrest Live: SP सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट | Saharanpur | Bulldozer Action #iqrahasan #saharanpur #breakingnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi