JEE में 1296 रैंक, IIT से BTech, 200 कोल्ड ईमेल और 10 इंटरव्यू, 1.7 सैलरी की ड्रीम जॉब छूटी, फिर बड़ा फैसला
आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने वाले 21 वर्षीय सोहम ने अपने करियर का शुरुआती सफर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनकी कहानी में इंटर्नशिप, खुद का स्टार्टअप शुरू करने, ड्रीम जॉब पाने और कुछ ही महीनों बाद नौकरी गंवाने से लेकर दोबारा प्रोडक्ट बनाने तक की बातें हैं।
Kharg Island Explosions: ईरान के खार्ग द्वीप के पास जोरदार धमाके, अमेरिकी हमले में ऑयल टैंकर को निशाना बनाए जाने की आशंका
Iran Kharg Island Explosions: ईरान से एक बड़ी और तनाव बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। अर्ध-सरकारी फार्स (Fars) समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र यानी खार्ग द्वीप (Kharg Island) के पास जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है। हालांकि, इन धमाकों के असली कारणों का तत्काल रूप से पता नहीं चल पाया है।
फार्स के एक संवाददाता ने मौके से जानकारी दी है कि खाड़ी की तरफ से विस्फोटों की आवाज तो जरूर आई है, लेकिन धमाकों के बाद वहां धुएं का कोई गुबार या निशान दिखाई नहीं दिया है।
अमेरिकी हमले में ईरानी टैंकर को निशाना बनाए जाने की आशंका
ईरान के राज्य-संबद्ध नूरन्यूज (Nournews) ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से अुपुष्ट रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया है कि खार्ग द्वीप के पास स्थित एक ईरानी ऑयल टैंकर को अमेरिकी बलों द्वारा दागी गई मिसाइल से निशाना बनाया गया है। हालांकि, इस पूरी घटना या फिर किसी ईरानी टैंकर के परोक्ष रूप से प्रभावित होने को लेकर अभी तक ईरानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रणनीतिक रूप से बेहद अहम है खार्ग द्वीप
आपको बता दें कि खाड़ी क्षेत्र में स्थित खार्ग द्वीप ईरान के लिए सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा तेल निर्यात टर्मिनल है। यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पहले से ही इस क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है, हालांकि इस पूरी घटना के पीछे की असल परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारियों और धमाकों के सटीक स्रोत तथा किसी पोत (वेसल) के नुकसान को लेकर फिलहाल आधिकारिक बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






