Responsive Scrollable Menu

मोदी का नाम लेकर इस शख्स का बड़ा खुलासा, हिले कई देश!

 ताकतवर शख्स ने जो कहा उसे कहने की हिम्मत अभी तक किसी ने नहीं दिखाई थी। कम से कम कैमरे पर तो नहीं दिखाई थी। इस शख्स ने पीएम मोदी का नाम लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। इसी शख्स ने भारत में बैठकर यूरोप का पाखंड, चीन की अकड़ और अमेरिका के अहंकार को बेनकाब कर दिया। यह हैं नाटो के संस्थापक सदस्य देश बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद डी वेवर ने पीएम मोदी का ही नाम लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने हलचल पैदा कर दी है।  अपने पहले भारतीय दौरे पर आने से पहले बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने खुद नाटो सदस्य होने के बावजूद कहा कि यूरोप को रूस के साथ बातचीत के रास्ते खोलने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यूरोप बर्बाद हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत तैयार है...यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने किया ऐसा धमाका, रूस-अमेरिका दोनों हो जाएंगे हैरान

इन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ भारत से उम्मीद है। अपने बयान में ब्टार्ट डी वेवर ने यूरोप को चीन से बचने की सलाह दी है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने भारत के लोगों से कहा कि हम चीनी सामान पर बहुत ज्यादा निर्भर थे। चीन ने अपने सामानों पर हमारी निर्भरता का इस्तेमाल हमारे ही खिलाफ हथियार की तरह किया। आपके प्रधानमंत्री यानी पीएम मोदी ने बहुत पहले यूरोप को इस बात की चेतावनी दी थी। लेकिन यूरोप ने पीएम मोदी की बात अनसुनी कर दी। लेकिन अब यूरोप में पीएम मोदी की बात सुनी जा रही है। यूरोप में यह जागरूकता थोड़ी देर से आई है लेकिन कम से कम इस पर बातचीत शुरू हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब के रेगिस्तान में भारत का तूफान, इजरायल भी हैरान!

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमारी लिस्ट में नंबर वन पर है। अगर किसी देश की लिस्ट में भारत नहीं है। अगर किसी देश की लिस्ट में भारत नहीं है तो वह देश बहुत महत्वपूर्ण चीज खो रहा है। भारत सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत एक ट्रस्टेड पार्टनर है। अमेरिका पर निशाना साधते हुए बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एक ऐसा साथी चाहिए जो जबरदस्ती के बजाय सम्मान के आधार पर हमारे साथ सहयोग कर सके। हमें अचानक टेरिफ लगाकर ना धमकाए। फिर अगले ही दिन टेरिफ हटा दे और उसके भी अगले दिन दोबारा टेरिफ लागू करके हमें परेशान करें। खासकर तब जब हम कोई ऐसी बात कहें जो उन्हें पसंद ना हो। यह सीधे-सीधे डोनाल्ड ट्रंप की तरफ इशारा था। 

Continue reading on the app

नीम करोली के पास 50 Km के अंदर घूमने की बेस्ट जगहें, जन्नत हैं नजारें

बाबा नीम करौली के दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो यहां कुछ जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं जो न सिर्फ बहुत खूबसूरत हैं, बल्कि 50 किलोमीटर के दायरे में हैं. इन जगहों के बारे में जान लेते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: जापान में मेडल जीतने के लिए कंटेनर में रात गुजार रहे हैं भारतीय एथलीट? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

जापान में होने वाले एशियन गेम्स को लेकर भारतीय खिलाड़ी खास तैयारी कर रहे हैं. दरअसल, ये तैयारी खेल जुड़ी ट्रेनिंग को लेकर नहीं, बल्कि एशियन गेम्स के दौरान जापान में मिलने कंटेनर रूम को लेकर है. जापान एशियन गेम्स में इस बारे में खिलाड़ियों को ठहरने के लिए होटल रूम के बड़े कमरों की जगह कंटेनर की व्यवस्था की गई है. Sat, 5 Sep 2026 14:14:01 +0530

  Videos
See all

Singer Sunil Lodhi Exclusive : सबकी जुबान पर एक ही गाना ..'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान ' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:42:46+00:00

Singer Sunil Lodhi Exclusive: सुनील लोधी ने जब R.Bharat पर गाया 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर ..' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers