झारखंड: गढ़वा में डेंगू ने दी दस्तक, एक व्यापारी की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गढ़वा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिले में अब तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और इससे निपटने के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दस दिनों में गढ़वा जिले में डेंगू के कई मरीजों में लक्षण पाए गए हैं, जिनमें से दो मामले सामने आए हैं। इनमें जिले के एक बड़े व्यवसायी की डेंगू जैसी बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि उस मरीज का इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं कराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि उस व्यवसायी की मौत डेंगू से ही हुई थी।
वहीं दूसरी ओर, एक और मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसका इलाज कर उसे ठीक करके घर भेज दिया गया है। जिले में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
इस मामले पर गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने कहा, यह बहुत दुख की बात है कि एक व्यक्ति की मौत डेंगू से हुई है। उन्होंने हमारे किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराया, वे सीधे डालटनगंज (अब आधिकारिक रूप से मेदिनीनगर) चले गए थे। हमारे जिले में जो जांच हुई है, उसमें केवल एक-दो जांच ही डेंगू के लिए पॉजिटिव आई हैं।
सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह समय और मौसम दोनों ही डेंगू का है, इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए अपने घरों के आसपास पानी नहीं जमने देना चाहिए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जिले में एक-दो छिटपुट केस आए थे, जिन्हें ठीक कर दिया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और हर परिस्थिति के लिए तैयार है।
सिविल सर्जन ने कहा, अगर आपको डेंगू होता है तो सदर अस्पताल जाइए, हम लोग इसको पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं, बस समय रहते इलाज कराना होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और घर के आसपास मच्छरों को पनपने से रोकें।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
India vs Pakistan : पाकिस्तान की किन 5 खिलाड़ियों से हरमनप्रीत कौर की टीम को होगा खतरा, देखिए इनके खतरानाक आंकड़े
India vs Pakistan : महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. शनिवार रात 8 बजे इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. पाकिस्तान और भारत के मैच का हर क्रिकेट फैन इंतजार कर रहा है. अब आज रात उनका इतंजार पूरा होगा. भारतीय महिला क्रिकेट के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कौन सी पांच खिलाड़ी आज खतरा साबित हो सकती हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
आज का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी. इस मैच में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अपने शानदरा प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद होगी.
????????’???? ????????????????. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
????????????????’???? ???????????????????????????? ????????????????????. ????????????????????????????’???? ???????????????????????????? ????????????????????????????.
Watch our Tigresses roar in the #INDvPAK clash tonight from 7 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/v88ki4cuWo
पाकिस्तान की इन 5 खिलाड़ियों से होगा टीम इंडिया को खतरा
हरमनप्रीत कौर की इंडियन क्रिकेट टीम के लिए आज पाकिस्तान की मुनीबा अली, गुल फिरोजा, फातिमा सना, नशरा संधू और सादिया इकबाल खतरा बन सकती हैं. इन पाचों खिलाड़ियों से भारत की बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बचकर रहने की उम्मीद होगी. क्योंकि इनके आंकड़े काफी खतरनाक हैं. आइए इनके टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन पर जनर डालते हैं.
???? तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबले के लिए! ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 5, 2026
महिला एशिया कप 2026 | ???????? भारत Vs पाकिस्तान ????????
???? LIVE देखें DD Sports (DD Free Dish) पर।#INDvPAK #WomensT20AsiaCup #Cheer4Bharat #TeamIndia @BCCIWomen @ImHarmanpreet @ACCMedia1 pic.twitter.com/Gj97ayNC3x
1 - मुनीबा अली
पाकिस्तान की दाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मुनीबा अली भारत के लिए बल्लेबाजी में सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. मुनीबा ने भारत के लिए ज्यादातर मौकों पर बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 98 टी20 मैचों की 96 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 1872 रन बनाए हैं. मुनीबा भारत के खिलाफ 7 मैचों में 142 रन बना चुकी हैं.
2 - गुल फिरोजा
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की दाएं हाथ की बल्लेबाज गुल फिरोजा भी भारतीय गेंदबाजों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 33 टी20 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 498 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से हालांकि भारत के खिलाफ 3 मैचों में सिर्फ 17 रन निकले हैं. वो भारत के खिलाफ कभी भी बड़ी पारी खेल सकती हैं.
3 - फातिमा सना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर फातिमा सना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. वो बॉल और बल्ले दोनों से दम दिखाने की काबिलियत रखती हैं. उन्होंने 64 मैचों में पाकिस्तान के लिए 60 विकेट चटकाए हैं, वहीं बल्ले के साथ 3 अर्धशतकों के साथ 800 रन भी बनाए हैं. आज अगर वो बॉल और बल्ले से धमाल मचाती हैं तो टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज सकती है.
That's that from the second game for India in the #WomensAsiaCup #TeamIndia with a resounding 137-run win against Hong Kong as they march into the semi-final ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
Scorecard - https://t.co/5owq9vvH2Z #INDvHK pic.twitter.com/3CVAox0O6c
4 - नशरा संधू
पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर नशरा संधू भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं. उन्होंने 86 टी20 मैचों की 85 पारियों में 83 विकेट अपने नाम किए हैं. इस लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 6 मैचों में 7 विकेट भी हासिल किए हैं.
5 - सादिया इकबाल
पाकिस्तानी स्पिनर सादिया इकबाल अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को परेशान करती हैं. वो अपनी लेफ्ट आर्म ओर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी से भारतीय बैटर्स के लिए आज दुबई की पिच पर खतरा साबित हो सकती हैं. उन्होंने 65 टी20 मैचों में कुल 83 विकेट चटकाए हैं. वलो भारत के खिलाफ 5 मैचों में 6 विकेट ले चुकी हैं.
ये भी पढ़ें : IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान के बीच आज कितने बजे से होगा मैच, जानिए पिच और संभावित प्लेइंग-11 से जुड़ी सारी डिटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










