Responsive Scrollable Menu

कोई समझौता नहीं होगा...US ट्रेड डील से पहले भारत का बड़ा ऐलान

भारत और अमेरिका के बीच बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते यानी बीटीए को लेकर भारत ने अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील की अंतिम डिटेल्स तभी सार्वजनिक की जाएंगी जब भारतीय उत्पादों को उसके प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर प्रेफरेंशियल टेरिफ रेट मिलेगा। यानी भारत का फोकस सिर्फ ट्रेड डील को जल्द पूरा करने पर नहीं बल्कि ऐसी शर्तों पर समझौता करने पर है जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान को नुकसान ना पहुंचे। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने अपनी प्राथमिकताएं रख दी हैं और जब तक अमेरिका भारतीय उत्पादों के लिए प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर टेरिफ देने पर सहमत नहीं होता तब तक समझौते की अंतिम बारीकियों का ऐलान नहीं किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत तैयार है...यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने किया ऐसा धमाका, रूस-अमेरिका दोनों हो जाएंगे हैरान

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने जिन ट्रेड समझौतों पर बातचीत की है उसमें देश के हितों और संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है। किसान, मछुआरों, एमएसएमईस और कामगारों के साथ-साथ फार्मा, टेक्सटाइल, कृषि और प्रोसेस्ड एग्री फूड जैसे क्षेत्रों को संरक्षण दिया गया है और उन्होंने दावा किया कि इन समझौतों में भारत को ऐसे प्रावधान मिले हैं जिन पर देश गर्व कर सकता है। पीयूष गोयल ने भारत के बढ़ते फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नेटवर्क का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन, मॉरीशियस, ओमान, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो चुके हैं। ईएफटीए देशों के साथ समझौता भी लागू है। जबकि न्यूजीलैंड के साथ समझौता जल्द लागू होने की उम्मीद है। इसके बाद यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर फोकस है। पीयूष गोयल के मुताबिक भारत इस साल अपने कुल निर्यात को करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जो पिछले साल के मुकाबले करीब 16% की वृद्धि होगी।  
 

इसे भी पढ़ें: Trump चाहते हैं Iran War का अंत, पर Pentagon ने West Asia में बढ़ाए सैनिक: क्या यह अमेरिका की नई कूटनीति है?

पीयूष गोयल ने इस दौरान बताया कि अप्रैल से जुलाई की अवधि में पिछले साल भारत का निर्यात करीब $280 अरब डॉलर था। जबकि इस साल यह बढ़कर लगभग $317 अरब डॉलर हो गया। यानी शुरुआती 4 महीनों में ही करीब 37 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार का मकसद साफ है। भारतीय कंपनियों और उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा वैश्विक बाजारों में बेहतर टेररिफ के साथ प्रवेश मिले। लेकिन इसके साथ घरेलू किसानों, एमएसएमईस और दूसरे संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की भी सुरक्षा बनी रही। कई देशों के साथ भारत का एफटीए हो चुका है। कई देशों के साथ बातचीत जारी है। अमेरिका के साथ बातचीत इसी संतुलन का सबसे बड़ा टेस्ट है। पीयूष गोयल के बयान से भारत ने संकेत दे दिया कि जल्दबाजी में डील से ज्यादा जरूरी भारत के लिए बेहतर डील है और बेहतर टेरिफ रेट मिलने के बाद ही बीटीए की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।

Continue reading on the app

Bhagyashree ने शेयर किया अपना पेरिमेनोपॉज स्ट्रगल, बताया शावर में बैठकर रोया करती थीं, जानिए Perimenopause में कैसे लक्षण दिखते हैं

Perimenopause Symptoms: एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताया कि उन्हें पेरिमेनोपॉज के दौरान शरीर में बहुत से लक्षण महसूस होते थे. वे एक समय पर इतना परेशान हो गई थीं कि दिन में 4 से 5 बार नहाया करती थीं और रोती थीं.

The post Bhagyashree ने शेयर किया अपना पेरिमेनोपॉज स्ट्रगल, बताया शावर में बैठकर रोया करती थीं, जानिए Perimenopause में कैसे लक्षण दिखते हैं appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

'आयरलैंड में हार से घबरा गए', अगरकर-गंभीर पर किसने साधा निशाना? अफगानिस्तान सीरीज पर कहा- बड़ी गलती कर दी

kris srikkanth target selectors: क्रिस श्रीकांत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए थे, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार से सेलेक्टर्स घबरा गए हैं, जिससे उन्होंने फुल स्ट्रेंथ के साथ जाने का फैसला किया. Sat, 5 Sep 2026 15:05:53 +0530

  Videos
See all

तुकोबा की तपोभूमि पर संकट! अवैध उत्खनन के आरोपों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:03:36+00:00

AAPKA RAJYA: अमेठी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे | Krishna Janmashtami #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:07:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers