49 की उम्र में भी पराठे खाकर फिट हैं दीपशिखा, न कोई मुश्किल डाइट न खाने पर सख्त पाबंदी, जानिए उनका डाइट रूटीन
Deepshikha Nagpal Diet Routine: 49 साल की एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की डाइट काफी साधारण और घर के खाने पर आधारित है. वह नाश्ते में आलू या गोभी का पराठा, पोहा या सैंडविच भी खाती हैं. कुछ घंटे बाद फल या नींबू पानी और दिन में घर का बना खाना उनकी पसंद है. वह आमतौर पर शाम 7:30 से रात 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं. उनकी डाइट का फोकस पसंदीदा खाना पूरी तरह छोडने के बजाय नियमितता और संतुलित मात्रा पर नजर आता है. हालांकि, हर व्यक्ति की पोषण संबंधी जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी सेलिब्रिटी की डाइट को हूबहू अपनाना जरूरी नहीं है.
'स्टूडेंट्स के टैलेंट को पहचानिए, बच्चों के बचपन बचाइए..', शिक्षक दिवस पर PM मोदी ने दिया टीचरों को संदेश
PM Modi Message to Teachers: शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड पाने वाले 82 शिक्षकों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक सिर्फ बच्चों की पढ़ाई और नंबरों पर ध्यान न दें. उनके व्यवहार और रोजमर्रा की आदतों पर भी नजर रखें. नशे की लत को लेकर भी शिक्षकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. पीएम ने कहा कि बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिखे तो उसकी वजह समझें और उसे सही रास्ते पर लाने में मदद करें. स्क्रीन टाइम को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई. बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए खेल और क्रिएटिव गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





