प्यार के मामले में जल्दी दिल हार बैठते हैं इन मूलांक वाले लोग, जानें क्या है वजह
अंक शास्त्र में मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कई बातें बताई जाती हैं. माना जाता है कि कुछ मूलांक वाले लोग प्यार के मामले में जल्दी किसी की ओर आकर्षित हो जाते हैं. वे भावनाओं से जल्दी जुड़ते हैं और अपना दिल भी जल्द दे बैठते हैं. जानें कौन से हैं ये मूलांक.
The post प्यार के मामले में जल्दी दिल हार बैठते हैं इन मूलांक वाले लोग, जानें क्या है वजह appeared first on Prabhat Khabar.
Bigg Boss 20: ‘ये मेरा काम नहीं है’... पोज देने की डिमांड पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, देखें Video
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। शो के प्रीमियर से पहले अभिनेता ने शुक्रवार को इसकी शूटिंग शुरू की। शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान खान ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए, लेकिन इसी दौरान वह किसी बात को लेकर कैमरे के बाहर मौजूद एक शख्स से नाराज नजर आए।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सलमान खान को काउबॉय लुक में देखा जा सकता है। इस दौरान वह किसी से कहते हुए नजर आए, “ये मेरा काम नहीं है। मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।” हालांकि, इसके बाद उन्होंने पैपराजी को निराश नहीं किया और उनके लिए कई तस्वीरों के लिए पोज दिए।
सलमान खान ने पैपराजी के लिए दिए पोज
पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान काउबॉय अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कुछ देर के लिए नाराज दिखाई देते हैं और कहते हैं कि तस्वीरों के लिए पोज देना उनका काम नहीं है।
हालांकि, इसके बाद उन्होंने पैपराजी के लिए कई एक्शन शॉट्स दिए। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे तस्वीरों के लिए कहा तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “Photos… photos… photos.” इस दौरान उनकी टीम उन्हें समय कम होने की बात बताती हुई नजर आई, लेकिन सलमान ने इसके बावजूद पैपराजी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान
Bigg Boss 20 के प्रीमियर एपिसोड के लिए सलमान खान ने डार्क ब्राउन लेदर काउबॉय हैट और मैचिंग बूट्स पहने थे। उन्होंने टी-शर्ट, वेस्ट और जींस के साथ अपना लुक पूरा किया। अभिनेता ने पैपराजी के साथ तस्वीरें खिंचवाने के अलावा शो की टीम के साथ भी पोज दिए। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ “#Biggboss20” लिखा।
कब और कहां देख सकेंगे Bigg Boss 20?
Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो का प्रसारण Colors TV पर रात 10:30 बजे किया जाएगा, जबकि JioHotstar पर इसे रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। इसी दिन फ्रेंचाइजी के साउथ इंडियन वर्जन के नए सीजन का भी प्रीमियर होगा। तेलुगु वर्जन को नागार्जुन, तमिल को विजय सेतुपति, मलयालम को मोहनलाल और कन्नड़ वर्जन को किच्चा सुदीप होस्ट करेंगे।
ऐसा होगा Bigg Boss 20 का नया घर
मेकर्स ने Bigg Boss 20 के नए घर की झलक भी दिखाई है। इस बार घर को फैंटेसी और मॉडर्न डिजाइन के अनोखे मिश्रण के साथ तैयार किया गया है। घर की सजावट में Alice in Wonderland से प्रेरित एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा घर में शार्क थीम वाला पूल, एक बड़ा पिंक टीपॉट जो सोफे में बदलता है और हॉट-एयर बैलून को सीटिंग एरिया में बदला गया है।
ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर
Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, कई नामों को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स में कुशाल तंवर, येदा युंग, माही विज, आम्रपाली दुबे, गीता बसरा, उदिति सिंह, फैसल खान, रोहेद खान, रिया अहिर, लव गिल और ऋति तिवारी समेत कई नामों की चर्चा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






