Responsive Scrollable Menu

जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए वो साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 13 साल की उम्र में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में शामिल होकर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने 14 साल की उम्र में कई शतक लगाकर सभी को उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद उनको इंडियन क्रिकेट टीम में मौका मिला. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जिम्बाब्वे सीरीज में अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेलकर अपने नाम की छाप एक बार फिर से दुनिया भर में छोड़ दी.

इस धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी वो नहीं कर पाएं हैं, जो साउथ अफ्रीका के युवा क्रिकेटर ने कर डाला है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से पहले एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करना लिया है, जिस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की उम्मीद हर कोई वैभव सूर्यवंशी से कर रहा था. ये रिकॉर्ड क्या है और किस खिलाड़ी ने इसे अपने नाम किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने इतिहास रच दिया है. वह 20 साल और 161 दिन की उम्र में फुल मेंबर्स देश के खिलाड़ियों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. अब ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस टी20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी हैं. 

हालांकि भारत के वैभव सूर्यवंशी के पास मौका था कि, वो ऐसा ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस से पहले कर पाएं लेकिन नहीं कर पाए. वो जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए थे. उस मैच में अगर वैभव 19 रन और बना लेते तो वो ल्हुआन से पहले ये कारनामा कर देते. लेकिन वैभव के पास अभी भी इस लिस्ट में टॉप करने का मौका होगा. क्योंकि वो अभी सिर्फ 15 साल के हैं.

दरअसल, इन दिनों साउथ अफ्रीका टी20 ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे हिस्सा ले रही हैं. इस सीरीज का छठवां मैच साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच बीते शुक्रवार को खेला गया. इस मैच में ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने धमाल मचाया और शानदार शतकीय पारी खेली.

ल्हुआन ने साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 53 बॉल में 5 चौके और 6 छक्कों के साथ 101 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.57 का रहा. इससे पहले उन्होंने 28 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम जीत पाई. 

कैसा रहा साउथ अफ्रीका और नामीबिया मैच का हाल

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए. नामीबिया की टीम साउथ अफ्रीका से जीत के लिए मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 217 रन बना पाई और मात्र 11 रनों से मैच हार गई. इस मैच में नामीबिया के लिए जान फ्राइलिंक ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली, जबकि लौरेन स्टीनकैंप ने 61 रनों का योगदान दिया.  

ये भी पढ़ें : IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान के बीच आज कितने बजे से होगा मैच, जानिए पिच और संभावित प्लेइंग-11 से जुड़ी सारी डिटेल्स

Continue reading on the app

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेल परिसर में स्थित मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद तनाव बढ़ गया. इसके बाद समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को सहारनपुर रवाना होने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया. प्रशासन के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद के निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध पाया था. इसके बाद अदालत ने मस्जिद कमेटी की पहली अपील खारिज कर दी थी. उसके बाद शनिवार को मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आरआरएफ के जवानों को तैनात किया गया था. इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की कैराना से सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर जाने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Kris Srikkanth ने की भविष्यवाणी: Vaibhav Sooryavanshi करेगा World Cricket पर राज!

भारत के पूर्व ओपनर क्रिस श्रीकांत ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा है कि उनमें वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा नाम बनने की क्षमता है। श्रीकांत का मानना ​​है कि इस युवा खिलाड़ी में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने का दम है और वे आगे चलकर इस खेल पर राज करेंगे। सिर्फ 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने क्रिकेट में शानदार सफर तय किया है। हाल ही में, 15 साल और 157 दिन की उम्र में, उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया और 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान


नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट ज़ोन की दिलीप ट्रॉफी 2026 क्वार्टर फाइनल जीत में बल्ले से कोई खास कमाल न दिखा पाने के बाद, इस 15 साल के खिलाड़ी ने सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में ज़बरदस्त वापसी की। सूर्यवंशी ने पहली पारी में 81 गेंदों पर शानदार 92 रन बनाए और फिर आखिरी पारी में अहम 40 रन बनाकर ईस्ट ज़ोन को चार विकेट से जीत दिलाने और फ़ाइनल में जगह पक्की करने में मदद की।

अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, श्रीकांत ने सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ़ की और उन्हें एक संभावित सुपरस्टार बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सही तरीके से तैयार किया जाए, तो वे वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक बहुत अहम खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत शानदार खेल रहा है। उसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए, कभी भी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। अगर उसे सही ढंग से तैयार किया जाए, तो वह भविष्य का सुपरस्टार बनेगा। वह टेस्ट क्रिकेट को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएगा। उसी की वजह से सबने दिलीप ट्रॉफी देखी। यहाँ तक कि मेरी पत्नी भी उसे देखने के लिए मैच देख रही हैं। आगे चलकर वह वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगा।
 

इसे भी पढ़ें: England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी


श्रीकांत ने सूर्यवंशी के सबसे ऊंचे स्तर पर सफल होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी में सभी फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत है और रेड-बॉल क्रिकेट में गेंदबाजों के खिलाफ उसके निडर स्ट्रोक-प्ले की तारीफ की।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 05 Sep 2026 13:59:00 +0530

  Videos
See all

DM ऑफिस परिसर में बना दी थी मस्जिद, अब योगी सत्ता में हुआ उस जगह का बुलडोजर से सामना | Saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:43:04+00:00

Singer Sunil Lodhi Exclusive : सबकी जुबान पर एक ही गाना ..'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान ' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:42:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers