Responsive Scrollable Menu

खुद की आग लगाई आग में झुलस रहे डोनाल्ड ट्रंप, अब भारत ही रोक सकता है रूस-यूक्रेन जंग

रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने की कोशिश में अमेरिका की रणनीति अब खुद कई मोर्चों पर उलझती दिख रही है. ट्रंप ने युद्ध रोकने का वादा किया था, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी सहमति नहीं बन पाई है. ऊपर से ईरान को लेकर नया तनाव अमेरिकी दबाव बढ़ा रहा है. इसी बीच भारत ने अलग रास्ता पकड़ लिया है. पीएम मोदी ने पुतिन से अंतहीन युद्ध खत्म करने की अपील की. विदेश मंत्री जयशंकर ने जेलेंस्की से मुलाकात की और कहा कि भारत हर संभव मदद को तैयार है. क्या भारत अब शांति की राह तैयार कर सकता है?

Continue reading on the app

केरलम में महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथपाई:कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इसमें राम्या के साथ कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने विधायक का हाथ पीछे की ओर मरोड़ दिया। वीडियो में विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद व्यक्ति से पूछती हैं कि वह कौन है। घटना के बाद विधायक को चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य सजित मुथंबलम और पार्टी नेता साजद समेत 7 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। वॉट्सएप पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, विवाद विधायक के स्टाफ सदस्य पालयम प्रदीप के ब्लॉक पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ। विधायक का कहना है कि प्रदीप उनके पर्सनल असिस्टेंट हैं। वहीं, साजद का दावा है कि विधायक के पीए कोई और व्यक्ति हैं, जिसका नाम विमल है। विधायक राम्या ने बताया कि इलाके में हाल ही में बैंक का चुनाव हुआ था। कांग्रेस के सदस्य तीन अलग-अलग पैनल से चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने किसी भी पैनल के सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया था, ताकि किसी एक गुट का समर्थन करने का संदेश न जाए। इसके बाद साजद ने वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियां कीं। हरिदास के मुताबिक, जब उन्होंने साजद से इन पोस्ट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि सजित और विश्वनाथन के कहने पर ये पोस्ट किए गए थे। बाद में साजद ने उन्हें अपने घर बुलाकर इस मुद्दे पर बात करने के लिए कहा। विधायक ने लगाया धमकी और हमले का आरोप विधायक के मुताबिक, वह कुछ लोगों के साथ साजद के घर पहुंचीं। इसी दौरान सजित, अधीश, बिनॉय और कई अन्य लोग भी वहां आ गए। विधायक का आरोप है कि सजित ने उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि सजित ने कहा कि जिस तरह वह वहां आई हैं, उसी तरह पैदल वापस नहीं जा पाएंगी। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके और उनके साथियों के खिलाफ साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया। पार्टी नेता साजद का आरोप- विधायक के लोग जबरन दुकान से ले गए साजद ने विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के वॉट्सएप ग्रुप में प्रदीप के ब्लॉक पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पर सवाल उठाया था। उनके मुताबिक, विधायक का करीबी होने की आड़ में प्रदीप इलाके में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं। साजद का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पोस्ट करने के बाद रात में विधायक, प्रदीप और कुछ अन्य लोग उनकी चिकन शॉप पर पहुंचे। इन लोगों ने उनकी पत्नी और बेटी से मिलने की मांग की और उन्हें जबरन दुकान से घर ले गए। रास्ते में सजित समेत कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता भी उनके साथ हो गए। दावा- विधायक रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति की तरफ बढ़ीं, जिससे झड़प हुई साजद के अनुसार, घर पहुंचने पर प्रदीप ने उनकी बेटी से वॉट्सएप पोस्ट पढ़ने को कहा। साजद के विरोध के बाद बहस बढ़ी और सजित ने विधायक से सवाल-जवाब किए, जिसके बाद हाथापाई हुई। साजद ने दावा किया कि सामने आया वीडियो इसी झड़प का है। उनके मुताबिक, विधायक रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति की तरफ बढ़ी थीं, जिसके बाद हाथापाई हुई। उन्होंने इस दावे को भी खारिज किया कि हरिदास को बातचीत के लिए घर बुलाया गया था। साजद और उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत देकर सुरक्षा मांगी है। पुलिस ने कहा है कि साजद की शिकायत पर अलग केस दर्ज किया जाएगा। है। राम्या 2019 में सांसद, फिर 2026 में विधायक बनीं राम्या हरिदास केरल की युवा कांग्रेस नेता हैं। वह 2019 में अलाथुर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं और 2024 तक लोकसभा में रहीं। 2026 में उन्होंने चिरयिनकीझु (SC) विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके गाने काफी चर्चा में रहे थे। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR: उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था बेंगलुरु की विधानसभा पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोपियों के नाम उत्तराखंड राज्य भाजपा सदस्य और अन्य के रूप में दर्ज हैं। 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने मैदान में हवन-यज्ञ कर मंच का शुद्धिकरण किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'आयरलैंड में हार से घबरा गए', अगरकर-गंभीर पर किसने साधा निशाना? अफगानिस्तान सीरीज पर कहा- बड़ी गलती कर दी

kris srikkanth target selectors: क्रिस श्रीकांत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए थे, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार से सेलेक्टर्स घबरा गए हैं, जिससे उन्होंने फुल स्ट्रेंथ के साथ जाने का फैसला किया. Sat, 5 Sep 2026 15:05:53 +0530

  Videos
See all

11 Days Miracle: नेपाली सेना ने सुरंग से निकाला ज़िंदा चीनी नागरिक! | Bhotekoshi Flood Rescue #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:35:57+00:00

Nepal Flood Update: घर की चौथी मंजिल पर 11 दिन तक फंसी रही महिला, ऐसे बची जान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:37:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers