गया में अफसर प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने भारतीय सेना के अधिकारी
बिहार के गया स्थित अफसर प्रशिक्षण अकादमी यानी OTA में शनिवार को शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) के पुरुष एवं महिला कैडेटों की चौथी पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई. समारोह में कुल 253 अफसर कैडेटों ने अंतिम पग पार करके भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया. इनमें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) पुरुष-65 बैच के 218 और महिला-36 बैच की 35 अफसर कैडेट शामिल रहीं.
परेड के समीक्षा अधिकारी वियतनाम पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ले वाने ह्यूंग थे. अनुशासित और समन्वित ड्रिल गतिविधियों ने समारोह में मौजूद लोगों में गर्व और उत्साह की भावना पैदा की. अकादमी अंडर ऑफिसर पी शशि कुमार ने पासिंग आउट परेड के परेड कमांडर की भूमिका निभाई.
इन अफसरों को मिले पुरस्कार
ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को समारोह में विभिन्न पदकों और सम्मान से नवाजा गया. पी शशि कुमार को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुने जाने पर प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया. उन्होंने ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक भी जीता. उन्हें गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला. वहीं, बटालियन अंडर ऑफिसर दीपक सिंह रावत ने मेरिट में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया और राजपूत रेजिमेंट में कमीशन हुए. अकादमी कैडेट एडजुटेंट लेफ्टिनेंट नवनीत सिंह ने मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक जीत लिया और उन्हें पैरा स्पेशल फोर्सेज में कमीशन प्रदान किया. कालिधर कंपनी को सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनने पर थल सेना अध्यक्ष बैनर से सम्मानित किया.
समीक्षा अधिकारी ने नए अधिकारियों दिए टिप्स
समारोह में समीक्षा अधिकारी ने नए अधिकारियों को सैन्य नेतृत्व में नवाचार अपनाने, अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाने और उभरती तकनीकों में दक्षता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने तेजी से बदलते युद्ध क्षेत्र के अनुरूप खुद को ढालने और भारतीय सेना के मूल्यों को बनाए रखते हुए शांति एवं युद्ध, दोनों परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व करने पर जोर दिया.
माता-पिता के लिए गौरव भरा क्षण रहा पीओपी
पिपिंग समारोह अफसर कैडेटों और उनके परिवारों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा महत्वपूर्ण क्षण रहा. महीनों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद कैडेटों के कंधों पर सितारे सजाए गए, जो उनके कमीशन प्राप्त अधिकारी बनने का प्रतीक बने. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के भावी नेताओं के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालीं.
नेशनल टीचर अवार्ड विनर शिक्षकों से PM मोदी ने की मुलाकात, बातचीत का वीडियो किया पोस्ट
नेशनल टीचर अवार्ड विनर शिक्षकों से PM मोदी ने की मुलाकात, बातचीत का वीडियो किया पोस्ट...खबर ब्रेकिंग है, इसे अपडेट किया जा रहा है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









