Responsive Scrollable Menu

Delhi Weather: बारिश से गिरा पारा, IMD ने जारी किया Yellow-Orange Alert

नयी दिल्ली, पांच सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 3.4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो-ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र में शुक्रवार रात 11 बजकर 30 मिनट से शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के बीच 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके बाद सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक अगले तीन घंटों में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रात भर शहर के विभिन्न मौसम केंद्रों पर कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन से 3.5 डिग्री कम है।

वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री और आयानगर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली में गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।’’ पूर्वानुमान के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 59 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

इससे पहले शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 71 दर्ज किया गया था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Continue reading on the app

Janmashtami पर Patna के ISKCON मंदिर पहुंचे Governor और CM, की पूजा-अर्चना

पटना, चार सितंबर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य नेताओं के साथ पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। उन्होंने भगवान का अभिषेक किया और झूला भी झुलाया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण के पावन प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बिहार और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि बिहार समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे और विकसित एवं सशक्त राष्ट्र बने।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। आइए, भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लें।

मैं सभी के सुख, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना करता हूं।” भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के मिलर स्कूल मैदान में ‘यूथ एलायंस फॉर सोशल हार्मनी एंड एनवायरमेंट’ (याशे) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव के समापन समारोह में भाग लिया और लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। ‘याशे’ सामाजिक उद्यमी सायन कुणाल और उनकी पत्नी तथा समस्तीपुर से लोकसभा सदस्य शांभवी चौधरी के नेतृत्व वाला एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। नवीन ने कहा, “जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

बिहार में भय के वातावरण की जगह अब आनंद और उत्सव का माहौल है, इसलिए विभिन्न संगठन धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।” उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के उस संदेश को अपनाने का आह्वान किया, जिसमें कर्म पर ध्यान देने और फल की चिंता न करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर लोग राज्य और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। विशेषकर युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटना चाहिए।” इससे पहले दिन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, निशांत कुमार और बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी इस्कॉन मंदिर पहुंचकर जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 कप्तान, एक के नाम 8000 से ज्यादा रन, दो दशक से अटूट है महारिकॉर्ड

5 captains most runs in ODI: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों का खेल बिगाड़ देता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस चुनौती को ही अपनी ताकत बना लिया. रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, स्टीफन फ्लेमिंग, अर्जुन रणतुंगा और विराट कोहली जैसे महान कप्तानों ने न केवल अपनी टीमों का नेतृत्व किया, बल्कि कप्तानी के दौरान बल्ले से रनों का अंबार भी लगाया. पोंटिंग की स्थिरता से लेकर धोनी की फिनिशिंग और कोहली की आक्रामकता तक, वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए. Sat, 5 Sep 2026 17:34:15 +0530

  Videos
See all

सरकारी सर्किट हॉउस में पढ़ने लगा नमाज़, नमाजी निकला सपा जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद मोहम्मद उस्मान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:16:52+00:00

सहारनपुर में मजहबी अतिक्रमणपर सियासी रण ! Saharanpur Masjid Bulldozer Action | CM yogi | UP | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers