Responsive Scrollable Menu

UGC NET Re-Exam 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Re-Exam Admit Card 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को इन विषयों की री-एग्जाम परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Re-Exam Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Candidate Activity सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: यहां NTA UGC NET June Re-Exam Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद आपका यूजीसी नेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इन तीन विषयों के उम्मीदवार रखें ध्यान
यह री-एग्जाम अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड पर जरूर जांच लें।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही परीक्षा के लिए रवाना होना चाहिए।

Continue reading on the app

मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें:महिला टीचर का जवाब- कॉन्फिडेंस चाहिए; पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात

पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि, आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए। इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। टीचर्स ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है। शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूल टीचर्स को राष्ट्रीय पुरस्कार देंगी। पीएम की टीचर्स से मुलाकात की तस्वीर… पीएम की बातचीत की 2 बड़ी बातें; कहा- स्क्रीन टाइम एक तरह से लत बन गया 1. स्क्रीन टाइम पर: स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया है। मेरे मन में एक विचार आता है। अगर कोई बच्चा खेलों में गहरी रुचि लेना शुरू कर दे और खेल से मेरा मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान पर जाकर वास्तविक खेल खेलने से है तो धीरे-धीरे वह इस लत से बाहर निकल सकता है। 2. ड्रेस कोड के मुद्दे को लेकर: जो कुछ बड़े शहरों या विश्वविद्यालयों में सामने आया है। वहां अक्सर जागरूकता की कमी होती है। कभी-कभी नियम बिना किसी स्पष्टीकरण के ही लागू कर दिए जाते हैं। आज शिक्षकों को इससे जुड़े प्रभावों और बच्चों के मन में पैदा होने वाली आशंकाओं के प्रति लगातार जागरूक रहने की जरूरत है और यह देखना चाहिए कि क्या ऐसे कदम बच्चों के व्यवहार में कोई बदलाव ला रहे हैं। 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से टीचर्स चुने गए पीएम चयनित टीचर्स से बातचीत करते हैं, पिछली 2 मुलाकातें साल 2024: मोदी तमिलनाडु टीचर से बोले- सभी को भ्रम है, वहां सब इंग्लिश जानते हैं पीएम मोदी ने 2024 में नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर्स से मुलाकात की थी। तब 82 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान तमिलनाडु से आई एक टीचर ने बताया कि, उनके इलाके में कई लोग लोकल लैंग्वेज में पढ़ना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा- हमारे बीच तो यही भ्रम है कि तमिलनाडु में सब इंग्लिश जानते होंगे। इसीलिए नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है। साल 2025: मोदी बोले-कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी पीएम मोदी ने पिछले साल टीचर्स डे से एक दिन पहले दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 45 शिक्षकों से मुलाकात की थी। मोदी ने करीब 35 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जीएसटी में सुधार, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानून और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 6 मैच हारी टीम, फिर भारतीय स्पिनर ने 5 विकेट झटके और मिल गई जीत

इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय स्पिनर्स लगातार अपना जलवा दिखा रहे हैं. मानव सुथार और युजवेंद्र चहल जैसे मशहूर गेंदबाज तो चर्चा बटोर ही रहे हैं लेकिन अब एक अनजान गेंदबाज ने भी टीम को जिताया Sun, 06 Sep 2026 02:03:39 +0530

  Videos
See all

Kiwi Farming: पिथौरागढ़ में कीवी की बंपर पैदावार! विदेशी फल ने बदली पहाड़ के किसानों की तकदीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T21:00:05+00:00

CM Yogi Mathura Speech: सनातन पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश, विपक्ष पर बोला करारा हमला! BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T22:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers