Responsive Scrollable Menu

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के मिलिट्री बेस में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Bolivia Military Base Blast: दक्षिण अमेरिका देश बोलीविया के मिलिट्री बेस में धमाके की खबर है. बताया जा रहा है कि इस धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है. जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को बोलीविया की राजधानी ला पाज से लगभग 30 किलोमीटर (19 मील) दूर बोलीविया की विआचा नगर पालिका में एक सैन्य बैरक में हुए धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि धमाका स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे (1830 GMT) उस इलाके में हुआ, जहां विस्फोटक सामान रखा जाता था.

धमाके में 10-15 लोगों की मौत की आशंका- हेल्थ डायरेक्टर

वियाचा की हेल्थ डायरेक्टर रीटा नेब्रास्का ने लोकल टेलीविजन को बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों में से 14 लोगों को ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया है, जिनमें थर्ड-डिग्री बर्न (गंभीर रूप से जलने) से पीड़ित एक लड़की भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि धमाके में 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए और दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा, ज्यादातर नुकसान खिड़कियों के शीशे टूटने से हुआ.

फायरफाइटर्स ने और धमाकों की दी चेतावनी

नुकसान का जायजा लेने और घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एम्बुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिस को तैनात किया गया है. नेब्रास्का ने बताया कि फायरफाइटर्स ने चेतावनी दी है कि घटनास्थल पर गर्मी का स्रोत अभी भी मौजूद है, जिससे एक और धमाके का खतरा है, और उन्होंने लोगों से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है.

Continue reading on the app

Delhi-NCR Heavy Rain | लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, IMD का येलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे दिल्ली-NCR के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार दिन भर गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को मौसम में सुधार होने की संभावना है और 8 सितंबर तक इस इलाके में मौसम सूखा रहेगा। फिर भी, IMD ने लोगों को शनिवार को सावधान रहने और ज़रूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है, क्योंकि दिन भर गरज के साथ भारी बारिश जारी रहेगी।
 

इसे भी पढ़ें: '2029 में राहुल गांधी ही बनेंगे PM', TVK के 'विजय फॉर PM' के दावे पर बोली तमिलनाडु कांग्रेस, गठबंधन टूटने के आसार


IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद तथा हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भारी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने बताया कि इस क्षेत्र में कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र (well-marked low-pressure area) बनने के कारण व्यापक और भारी बारिश हो रही है।

इसके अलावा, IMD ने चेतावनी दी है कि शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
 

इसे भी पढ़ें: CJP Protest Controversy | इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj पर भड़के चिराग पासवान, LJP-RV ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत, FIR की मांग


राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम
शुक्रवार को राजधानी में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई। दिल्ली और गुरुग्राम के कई हिस्सों में, खासकर कनॉट प्लेस (CP), लुटियंस दिल्ली, ITO, साइबर सिटी कमर्शियल हब, शंकर चौक और शीतला माता रोड जैसी प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक जाम की खबरें आईं।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भी उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, "आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी बारिश हुई; जिसके कारण अप्रोच रोड और फोरकोर्ट वाले इलाकों में पानी जमा हो गया। जमा पानी को कुछ समय में हटा दिया गया। खराब मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर भी पड़ा, जिससे कुछ उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को डायवर्ट करना पड़ा।"

बारिश के बाद राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को AQI 71 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच की रीडिंग को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
 
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: ICC का बड़ा प्लान! अब ट्राई-सीरीज में भी भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ ICC और ACC इवेंट्स में भी भिड़ती हैं. लेकिन अब आईसीसी एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है, जिससे दोनों टीमों के बीच ज्यादा मैच देखने को मिल सकते हैं. Sun, 06 Sep 2026 21:16:43 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: डिबेट में निजी टिप्पणी कर रहे कांग्रेस प्रवक्ता को Shivam Tyagi ने कुछ यूं किया मौन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:09:18+00:00

Delhi Building Collapse News |हादसे के वक्त मौजूद छात्रों ने क्या देखा? Ground Report |Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers