Responsive Scrollable Menu

हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर कर्नाटक में FIR:उत्तराखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर केस; दलितों से भेदभाव का लगाया आरोप

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुआ कथित ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब कर्नाटक पहुंच गया है। बेंगलुरु के विधान सौध पुलिस थाने में शुक्रवार को जीरो FIR दर्ज की गई है। इसमें उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य लोगों के खिलाफ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। FIR आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की 31 अगस्त को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला आगे जांच के लिए संबंधित पुलिस थाने को भेजा जा सकता है। अब 3 प्वाइंट में जानिए तहरीर में क्या कहा गया… 1. हल्द्वानी में 8 अगस्त को खरगे की सभा तहरीर के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। शिकायत में कहा गया है कि इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को भाजपा के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने इसी स्थान पर कथित ‘शुद्धीकरण अनुष्ठान’ किया। 2. खरगे के आने से जगह ‘अशुद्ध’ होने का आरोप शिकायतकर्ता टीआर रामप्पा ने तहरीर में आरोप लगाया कि शुद्धीकरण अनुष्ठान के जरिए यह जातिगत धारणा व्यक्त की गई कि खरगे के कार्यक्रम में आने से रामलीला मैदान ‘अशुद्ध’ हो गया था। शिकायत में इसे दलितों के प्रति भेदभाव से जोड़ते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। 3. राहुल गांधी ने भी उठाया था मामला तहरीर में इस विवाद के राजनीतिक संदर्भ का भी जिक्र किया गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खरगे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण को लेकर आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने BJP और RSS पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस के अनुसार, कानूनी राय लेने के बाद 4 सितंबर को FIR दर्ज की गई। इसमें नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 की धारा 7(1)(c), 7(1)(d) और 7(1), SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(u) और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 196(1)(b) लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को मिली लिखित शिकायत पर कानूनी राय लेने के बाद जीरो FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें : खड़गे बोले- शुद्धिकरण पर मोदी-शाह दोनों चुप: अगर वो दलित होते तो क्या ऐसे ही चुप रहते; नड्डा को लेटर लिख FIR की मांग रखी हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने कहा कि अगर मोदी दलित होते और उनके साथ ऐसा होता तो क्या वे तब भी ऐसे ही चुप रहते। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। व्यस्त दिनचर्या और तनाव के कारण रीढ़ की हड्डी और पाचन संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योगासन और सही खान-पान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर उपाय हो सकता है। योग के विभिन्न आसनों में 'हलासन' कई समस्याओं का एक अचूक और प्राकृतिक समाधान है।

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल फाइनल से बाहर, नंबर 3 पर खेलेंगे इन-फॉर्म देवदत्त पडिक्कल, ट्रम्प कार्ड बनेंगे ये 2 खिलाड़ी

KL Rahul miss duleep trophy final: भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने कन्फर्म किया है कि राहुल फाइनल मैच के लिए चेन्नई नहीं पहुंचे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में एन. जगदीशन और रिकी भुई पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि, साउथ जोन के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम से जुड़ गए हैं, जिससे फाइनल में टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. Sat, 5 Sep 2026 18:08:03 +0530

  Videos
See all

Dal Lake में फंसे पर्यटक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | #DalLake #Srinagar #SDRF #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:11:12+00:00

ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिका का खतरनाक मिसाइल अटैक | Iran US War | Trump | Pickaxe Mountain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:13:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers