Responsive Scrollable Menu

पैपराजी पर भड़के सलमान खान:पोज देने की डिमांड पर फटकारा, बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू की, पहले भी लगा चुके हैं ऐसे ही डांट

सलमान खान बिग बॉस 20 के सेट पर उन्हें कवर करने आए पैपराजी पर भड़क गए। सलमान ने सरेआम फोटोग्राफर्स को फटकारा, जिसका वीडियो अब सामने आया है। दरअसल, सलमान टी-शर्ट, जींस और काऊबॉय हेट पहने, बिग बॉस 20 के मंच पर शूटिंग के लिए पहुंचे थे। सलमान पोज दे रहे थे तभी एक फोटोग्राफर ने- बाबा.., बाबा…, चिल्लाते हुए उनसे पोज देने की डिमांड की। ये सुनते ही सलमान नाराज हो गए और गुस्से में कहा- बाबा? ये तेरा काम नहीं है। मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरुरत नहीं है। इस घटना के कुछ समय बाद फिर पैपराजी बार-बार फोटो लेने के लिए उतावले दिखे, जिससे सलमान के चेहरे पर गुस्सा आ गया। बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। बिग बॉस हाउस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। ये है इस तरह की चौथी घटना सलमान पिछले कुछ दिनों से लगातार पैपराजी पर नाराजगी जता रहे हैं। ये इस तरह की चौथी घटना है, जब सलमान ने पैपराजी को फटकारा है। अस्पताल के बाहर शोर मचाने पर डांटा कुछ महीनों पहले सलमान किसी करीबी से मिलने अस्पताल गए थे। वह जैसे ही बाहर आए, पैपराजी तस्वीर लेने के लिए आवाज लगाने लगे। शोर होता देख, सलमान भड़क गए और जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में सलमान ने की अटपटी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कीं। कुछ समय बाद जब सलमान रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तो पैपराजी ने सलमान को घेर कर माफी मांगी थी। पैपराजी के शोर से परेशान हुए सलमान रियलिटी शो बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में भी ऐसा ही हुआ। सलमान जैसे ही पोज देने पहुंचे, पैपराजी उनकी तस्वीर लेते हुए शोर करने लगे, इसके बाद सलमान ने इशारे में हल्ला न करने के लिए कहा था। भांजी डिस्टर्ब हुई तो नाराज हुए सलमान कुछ महीनों पहले सलमान खान वर्ल्ड पैडल लीग के एक इवेंट का हिस्सा बने, जिसमें उनकी भांजी आयत भी पहुंची थी। इवेंट के बाद सलमान भांजी को गोद में लिए निकल रहे थे, तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। सलमान ने तब गुस्से में पैपराजी से दूर हटने को कहा था। मां की फोटो लेने से रोका कुछ साल पहले सलमान खान, मां के साथ भाई सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जैसे ही उनकी मां कार से उतरने को हुईं, सलमान ने इशारा कर सभी पैपराजी को वहां से हटा दिया। इन सेलेब्स की भी पैपराजी से हुई बहस मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। गोविंदाः गोविंदा के सिक्योरिटी गार्ड से हाल ही में पैपराजी की धक्का-मुक्की हो गई। गोविंदा पिछले एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया था। जब उनके गार्ड्स ने निकलने की जगह बनाने के लिए लोगों को पीछे किया, तो पैपराजी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा था। मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। सरेआम कपड़े बदलने की मांग पर भड़की थीं जरीन खान एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा की मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा की ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा, "फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।" यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है। नेहा धूपिया ने बैक शॉट पर जताई थी नाराजगी इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’

Continue reading on the app

जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:SAI कोच पर कार्रवाई, करनी सिंह शूटिंग रेंज से हटाया

भारतीय शूटिंग टीम के साथ जून में जर्मनी के सुहल गई टीम के एक SAI कोच पर जूनियर राइफल निशानेबाजों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद कोच इस हफ्ते नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) के सामने पेश हुआ। समिति में उसका पक्ष सुने जाने के बाद NRAI की रिपोर्ट के आधार पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने उसे दिल्ली की डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया। जून में जर्मनी गई थी भारतीय टीम आरोप उस दौरे से जुड़े हैं, जब भारतीय शूटिंग टीम जून में जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले जूनियर राइफल निशानेबाजों ने कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के सामने पेश हुआ कोच NRAI सूत्रों के अनुसार, आरोपी कोच इस हफ्ते की शुरुआत में संघ की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के सामने पेश हुआ। समिति ने उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उसका जवाब सुना। इसके बाद NRAI ने अपनी रिपोर्ट SAI को भेजी। NRAI के एक अधिकारी के अनुसार, समिति की रिपोर्ट के आधार पर SAI ने कोच को तुगलकाबाद स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया। SAI का कर्मचारी है आरोपी आरोपों का सामना कर रहा कोच SAI का कर्मचारी है। वह जून में जर्मनी के सुहल में हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के साथ गया था। फिलहाल मामले में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी की प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध जानकारी में आरोपों की पूरी प्रकृति या जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Bittu River Cleaning: कचरे से पटी नदी देख नहीं पाया बिट्टू, अकेले शुरू कर दी सफाई! River Pollution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T20:00:22+00:00

दिल्ली में बारिश, मौसम हुआ ठंडा | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T20:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers