Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु में लोन चुकाने को लेकर महिला का अपहरण, मारपीट:घर बुलाकर बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप; दो महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज चुकाने को लेकर 30 साल की महिला के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे घर बुलाकर जबरन दूसरे ठिकाने पर ले जाया गया और कई दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे 11 लाख रुपए चुकाने की मांग की। इस दौरान उसे पीटा गया और कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे देने का दबाव बनाया गया। काम के बहाने घर बुलाया, बेटे के साथ ऑटो में ले गए महिला के मुताबिक, उसने करीब दो साल पहले नाजथ से 50 हजार रुपए साप्ताहिक किस्त पर और रेशमा बानू से 1 लाख रुपए मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। आर्थिक परेशानी के कारण वह कुछ हफ्तों से किस्त नहीं चुका पा रही थी। 27 अगस्त को नाजथ ने उसे काम दिलाने और पैसे देने के बहाने मेट्रो लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। महिला अपने छोटे बेटे के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद रेशमा, उसका पति सुहैल और दो अन्य लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला और उसके बेटे को जबरन ऑटो में बैठाकर कुंबलगोडु स्थित एक घर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, रेशमा का इस घर की पहली मंजिल पर कब्जा था। डंडे से पीटा, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया शिकायत के मुताबिक, कुंबलगोडु पहुंचने के बाद महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वहां उसे डंडे से पीटा गया और 11 लाख रुपए देने के लिए धमकाया गया। 29 अगस्त को आरोपियों ने महिला को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सुहैल ने उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी थी। महिला का बड़ा बेटा 29 अगस्त को उसकी मां के घर भेज दिया गया, जबकि महिला को वहीं बंधक बनाकर रखा गया। वकील के पास ले जाकर कागजों पर साइन कराए 30 अगस्त को आरोपी महिला को सिटी मार्केट के पास एक वकील के पास ले गए। शिकायत के मुताबिक, वहां उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद उसे फिर कुंबलगोडु वाले घर में ले जाया गया। 31 अगस्त को महिला ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची और महिला को वहां से बाहर निकालकर चंद्रा लेआउट थाने ले गई। दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नाजथ, रेशमा बानू, सुहैल, सैफ और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के बाद नाजथ, रेशमा और सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Continue reading on the app

स्टीयरिंग को चूमा, बस को किया सैल्यूट, नम आंखों से दी विदाई, रिटायर ड्राइवर का भावुक वीडियो वायरल

Viral Video: सालों तक जिस बस का स्टीयरिंग थामा, रिटायरमेंट के दिन उसी से जुदाई ने ड्राइवर को भावुक कर दिया. स्टीयरिंग को चूमा, बस को सैल्यूट किया और टायरों को नमन कर आखिरी विदाई दी. नम आंखों वाला यह वीडियो देखकर इंटरनेट पर भी लोग भावुक हो गए. आप भी देखें..

Continue reading on the app

  Sports

8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट टीम का किया ऐलान, मार्नस लाबुशेन ने बचाई अपनी जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को जगह मिली है. Mon, 7 Sep 2026 07:46:10 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert : बिहार में बाढ़ और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में पानी | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T03:45:19+00:00

Delhi Building Collapse: दिल्ली में 6 मौतों का जिम्मेदार कौन? | Moti Bagh | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T03:35:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers